4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FINALLY! शादी को लेकर ट्रोल हो रहे सलमान, ये है सच्चाई ! ट्विटर पर इस बात की सुनाई खुशखबरी…

बता दें कुछ देर पहले ही एक्टर सलमान खान ने अपने ट्विटर पर लड़की मिलने की बात कही है, सुनने में आया है कि सलमान खान को एक लड़की पसंद आ गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 6 Feb 2018, 3:42 PM IST

salman khan marriage

salman khan marriage

बॅालीवुड के जाने माने सिंगल दबंग खान ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। जी हां बता दें कुछ देर पहले ही एक्टर सलमान खान ने अपने ट्विटर पर लड़की मिलने की बात करते हुए एक ट्वीट किया। बस उनका इतना सा लिखने की देर थी कि देखते ही देखते भाईजान का ये ट्वीट ट्रॅाल हो गया।

सलमान खान ने ट्वीट में लिखा कि, 'मुझे लड़की मिल गई...'

अब ये बात अगर दबंग खान कहेंगे तो लोगों के जहन में तो एक ही बात आएगी ना...और वो है सलमान खान की शादी। बस फिर क्या था ऐसा लगा मानों पूरा भारत सलमान के इस ट्वीट से जश्न मनाने लग गया। पर ठहरिए...

असल बात तो कुछ और है। काफी दिनों से चर्चा थी की बॅालीवुड इंडस्ट्री के दबंग सलमान खान अपने जीजा आयुष शर्मा को बॅालीवुड में लॅान्च करने वाले हैं। लेकिन ऑफिश्यली ये बात अनाउंस नहीं की गई थी। बता दें अब कन्फर्म हो गया है कि बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को सलमान खान ही लॉन्च करेंगे। अब जल्द ही आयुष शर्मा की सलमान की प्रोडक्शन्स की फिल्म लव रात्री से बॅालीवुड में डेब्यू करेंगे। पर कहा जा रहा था कि फिल्म के लिए अभी एक्ट्रेस फाइनल नहीं हुई है। लेकिन इसी बात की खुशखबरी सुनाते हुए सलमान ने बताया कि उन्हें फिल्म लव रात्रि के लिए एक्ट्रेस मिल गई हैं। इस एक्ट्रेस का नाम है- वरीना।

बता दें इस फिल्म शूटिंग फरवरी से शुरु की जाएगी। फिल्म गुजरात बेस्ड लव स्टोरी है। फिल्म 2018 के अंत तक रिलीज होगी। खेर सलमान ने तो खुशखबरी सुनाकर लोगों का दिल ही जीत लिया था पर अफसोस ये खबर उनके जीजा के लिए ही खुशखबरी साबित हुई। पर वो कहते हैं ना उम्मीद पर तो दुनिया कायम है। सलमान के फैन्स अभी भी इस आस में है कि उनके भाईजान एक ना एक दिन शादी जरुर करेंगे।