बॉलीवुड

Alpha में एक्शन करते-करते हुआ हादसा! आलिया भट्ट ने गलती से स्टंटमैन को मारा, मांगी माफी BTS वीडियो वायरल

Alia Bhatt Hits Stuntman During Alpha Shoot: हाल ही में फिल्म 'Alpha' की शूटिंग के दौरान एक अनजाने हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने गलती से अपने स्टंटमैन को मारा।
2 min read
Jun 25, 2026
Alpha का एक्शन करते-करते हुआ हादसा! आलिया भट्ट ने गलती से स्टंटमैन को मारा, मांगी माफी BTS वीडियो वायरल
Alia Bhatt (this photo from: BollywoodBubble)

Alia Bhatt Hits Stuntman During Alpha Shoot: यश राज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' रिलीज से पहले ही सुर्खियो में है। हाल ही में फिल्म का एक BTS वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म की तैयारियों, एक्शन सीक्वेंस और स्टार्स की मेहनत की झलक देखने को मिली। बता दें, वीडियो में एक ऐसा मोमेंट भी कैद हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट से गलती से एक स्टंटमैन को टक्कर लग गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत माफी मांगते हुए अपनी चिंता व्यक्त की।

आलिया भट्ट और शरवरी फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट और शरवरी फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के लिए कड़ी ट्रेनिंग और रिहर्सल कर रही हैं। साथ ही, दोनों एक्ट्रेस कई मुश्किल स्टंट खुद करती नजर आती हैं। इसी दौरान एक एक्शन सीन की शूटिंग के समय आलिया भट्ट का मूवमेंट थोड़ा मिस हो गया और सामने मौजूद स्टंटमैन को चोट लगने जैसी स्थिति बन गई। ये कोई गंभीर हादसा नहीं था, लेकिन आलिया तुरंत उनके पास पहुंचीं और कहा, "मुझे बहुत अफसोस है कि आपको चोट लग गई।"

फिल्म के डायरेक्टर शिव रवैल ने भी वीडियो में बताया कि 'अल्फा' के लिए स्टार्स ने लंबे समय तक ट्रेनिंग ली है। उनके अनुसार, आलिया ने अपने किरदार को वास्तविक बनाने के लिए हर एक्शन सीन खुद करने की कोशिश की है। यही वजह है कि फिल्म में दर्शकों को उनका एक बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा।

बड़े लेवल के स्टंट, गनफाइट और हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीक्वेंस शामिल

फिल्म के एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैकरे ने भी बताया कि 'अल्फा' (Alpha) में बड़े लेवल के स्टंट, धमाके, गनफाइट और हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीक्वेंस शामिल हैं। ऐसे में शूटिंग के दौरान स्टार्स और स्टंट टीम को बेहद सावधानी के साथ काम करना पड़ा। बता दें, 'अल्फा' को YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म माना जा रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं, जबकि बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के जरिए दर्शकों को एक्शन और स्पाई थ्रिलर का नया अनुभव मिलने की उम्मीद है।

इस बीच, आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपने को-स्टार बॉबी देओल की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बॉबी आज भी हर नए प्रोजेक्ट को सीखने और बेहतर करने के उत्साह के साथ करते हैं। हालांकि, 'अल्फा' (Alpha) 3 जुलाई 2026 को थिएटर में रिलीज होगी और फैंस बेसब्री से इसके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
25 Jun 2026 06:01 pm
Published on:
25 Jun 2026 05:54 pm