बूंदी

पहले ओले फिर अंधड और अब कतारों से जूझ रहा ‘अन्नदाता’…

कृषि उपज मंडी प्रशासन की अनदेखी से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
2 min read
• •
Updated: 30 Mar 2018, 7:26 PM IST
Farmers face problems ignorance of Agricultural Produce Administration

बूंदी.भूमिपुत्रों की मुसीबतें कम होने का नाम नही ले रही है। पहले ओले फिर अंधड और अब कतारों से अन्नदाता को दो चार होना पड़ रहा है। कृषि उपज मंडी प्रशासन की अनदेखी से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी किसानों के सामने कुछ ऐसे ही हालात बने जब वह मंडी में जिन्स लेकर पहुंचे। खून पसीने की कमाई का समय आया तो मंडी प्रशासन की बेरेखी ने बढ़ते तापमान के बीच तपाने को मजबूर कर दिया।

कापरेन गौण कृषि उपज मंडी में गेहू समर्थन मूल्य खरीद केंद्र एव मंडी में गेहू की जीन्स बेचने के लिए आने वाले किसानों की संख्या बढ़ने और खरीद केंद्र पर अव्यवस्था होने से किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में किसान अल सुबह क्षेत्र से कई किसान जीन्स लेकर पहुचे लेकिन मंडी में जगह नही होने से गेट के बाहर ही सड़क पर ट्रेक्टर ट्रॉली खड़े हो गये ओर लम्बी लाइन लग गई। भारतीय किसान संघ के जिला महामंत्री सन्तोष दुबे ने अव्यवस्था पर रोष जताते हुए बताया कि
की क्षेत्र के अरनेठा ,कोडक्या, आदि केंद्रों पर इस बार तुलाई नही होने से यहाँ के समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर आने वाले किसानों की संख्या बढ़ गई हैं ।

केंद्र पर तुलाई के काटे कम होने से पूरी तुलाई नही हो रही हैं और तुले हुए माल का भी लदान समय पर नही हो पा रहा है। जिससे निर्धारित दिनांक को भी किसानों का गेंहू नही चल पा रहा हैं। अपने गेहू को लेकर कई दिनों से किसान मंडी में पड़े हुए है। किसानों ने केंद्र पर काटो की संख्या बढ़ाने ,अरनेठा ,कोडक्या के केंद्र शुरू करवाने, व व्यवस्था में सुधार की मांग की है।

Published on: