5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी के लिए बिजली के खंम्भे से लटकाया… राजस्थान के इस गांव में मची पानी की त्राहि..फोडी़ मटकी

गर्मी की दस्तक के साथ ही बूंदी जिले में पानी की त्राहि मचने लगी है। ग्रामीणों को पीने का पानी तक नसीब नही हो पा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 29 Mar 2018, 6:26 PM IST

village of Rajasthan Drinking water problem ward punch electric pole

बूंदी/भण्डेडा. गर्मी की दस्तक के साथ ही बूंदी जिले में पानी की त्राहि मचने लगी है। ग्रामीणों को पीने का पानी तक नसीब नही हो पा रहा। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के सोरण गांव में पेयजल समस्या से आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को वार्ड पंच को हैण्डपम्प पर बुला कर उसे विद्युत पोल पर बांध दिया। घटना की सूचना मिलने पर उप सरपंच मंजू करवर मौके पर पहुंची तो महिलाओं के उनके समक्ष मटकियां फोड कर आक्रोश जताया। जिस पर उप सरपंच ने महिलाओं को हर मोहल्ले में दो दिन बाद टैंकर पहुंचाने का आश्ïवासन दिया जब जाकर मामला शांत हुआ।

Read More: 9साल बाद फिर से मार्च में हनुमान जयंती अपने आराध्य को ऐसे करेगें प्रसन्न तो बनेगे सारे बिगड़े काम ... शनिवार को यह रहेगा विशेष संयोग-

जानकारी के अनुसार सोरण गांव में लगभग आठ दिन से तीन टैंकरों से जलापूर्तिकी जा रही थी, लेकिन गुरुवार को वार्ड नं. १३ की बैरवा बस्ती में तीन दिन बाद भी पानी का टैंकर नहीं पहुंचा तो महिलाएं आक्रोशित हो गई। महिलाओं का कहना था कि गांव के आसपास के कुएं भी सूख चुके है। तीन चार किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है। खेतों के नलकूप पर जहां से पानी लाना पड़ता है वह भी जिस समय थ्री फैज बिजली आती है उस समय ही जाना पड़ता है। वार्ड नम्बर 13 के ग्रामीण सत्यनारायण मीणा रवि जांगिड़, लोकेश मेरूटा व वार्ड पंच हजारीलाल बैरवा का कहना है की गांव में पानी के लिए टैंकर भी लगा रखे है मगर तीन दिन में एक दिन तीन टैकर नहीं आ रहा।

Read More: बूंदी की आवोहवा के बीच रियासतकालीन माता का यह कैसा संकेत...आँखों से फूट पड़ा क्रोध...आखिर क्यों हुआ ऐसा पढ़िए यह ख़बर

जिस पर महिलाओं वार्ड पंच हजारीलाल को गांव के नकारा हैण्डपम्प पर बुलाया और टैंकर से जलापूर्तिकरने की मांग की थी, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो महिलाओं ने रस्सी से वार्ड पंच को पास ही स्थित विद्युत पोल से बांध दिया। वार्ड पंच लगभग एक घंटे तक पोल से बंधा रखा। घटना की जानकारी मिलने पर उप सरपंच मंजू कंवर मौके पर पहुंची तो महिलाओं ने उसको खरी-खोटी सुनाते हुए उसके समक्ष मटकियां फोड़ी। घटना का फांपते हुए उप सरपंच ने महिलाओं को दो दिन के भीतर हर मोहल्ले में टैंकर पहुंचाने का आश्ïवासन दिया जिस पर महिलाएं सहमत हो गई है। साथ ही महिलाओं का कहना था कि यदि दो दिन में टैंकरों से जलापूर्तिनहीं हुईतो ग्राम पंचायत पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।