बूंदी

देवर के साथ भाभी क्या कर रही थी कि पति हुआ आग बबुला, ले ली अपने ही भाई की जान…पुलिस के हत्थे चढ़ा हत्यारा भाई

जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में एक हत्या के खुलासे ने सभी को चौका दिया।
2 min read
• •
Updated: 3 Feb 2018, 4:41 PM IST
murder in bundi killed younger brother

बूंदी. जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में एक हत्या के खुलासे ने सभी को चौका दिया। भाभी और देवर के बीच बने अवैध सबंध छोटे भाई के लिए काल साबित हुआ। पति को जब छोटे भाई के साथ पत्नी के नाजायज़ सबंध होने का पता चला तो पति आगबबुला हो उठा और अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया।

जिले के भरताबावड़ी क्षेत्र में शनिवार को हुई हत्या की इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। हत्यारे भाई गिरिराज पुलिस की गिरफ्त में है। घटना की सुचना पुलिस को 108 के जरिए मिली जब गांव में छोटे भाई मृतक कैलाश खून से लतपथ फर्श पर पड़ा मिला। बीच बचाव में घायल मनीषा को बूंदी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया जहां से उसे कोटा अस्पताल रैफर कर दिया गया। मनीषा की हालत गम्भीर बनी हुई है।

जानकारी में सामने आया कि मृतक कैलाश और भाई मनीषा के बीच अनैतिक सबंध थे। मनीषा करीब २० दिनों से पति से रूठकर महाराष्ट्र गई हुई थी जिसे देवर मृतक कैलाश अपने भरताबावड़ी गांव लेकर आया। बड़ा भाई गिरिराज जब घर लौटा तो दोनो को आपत्तिजनक हालत में देख आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए जिसकी मौत हो गई

बीच बचाव में पत्नि गम्भीर घायल है। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है। सुचना के बाद मौके पर एडीशनल एस.पी दशरथ सिंह सहित आला अधिकारियों ने घटला स्थल का जायजा किया। पुलिस मृतक कैलाश के घर के आसपास रहने वाले लोगो से पुछताछ कर रही है। थाना तालेड़ा पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए ओर हर पहलू पर जांच कर रही है।

Updated on:
3 Feb 2018, 4:41 PM IST
Published on: