पुलिस महकमें में बरसों तक सेवा देने वाले साथी कर्मचारी से काम करवाने की एवज में उसने 25 हजार रुपए मांग लिए। इस बात से पुलिस महकमे में बरसों तक सेवा देने वाला बागवान जैन काफी आहत हो गया, उसने घूसकर को सबक सिखाने की ठानी। इसके बाद उसने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी, जिस पर एसीबी टीम ने कार्रवाई कर उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।