कारोबार

Mutual Funds: 30 लाख रुपये का निवेश 5 साल में चला गया 70 लाख के पार, इन 5 लार्ज एंड मिडकैप फंड्स ने दिया सालाना 18% तक रिटर्न

Long Term Saving: लॉन्ग टर्म में निवेश करने से ज्यादा रिटर्न मिलने के चांस होते हैं। 18 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में कुछ लार्ज एंड मिडकैप म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को सालाना 18% तक का रिटर्न दिया है।
2 min read
Jul 18, 2026
Mutual Fund Investment
मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड से अच्छा रिटर्न मिला है। (फोटो: AI)

Investment Strategy: निवेश के लिए बहुत सारे विकल्प होते हैं, इनमें से ही एक विकल्प लार्ज एंड मिडकैप म्यूचुअल फंड में निवेश है। कुछ प्रमुख म्यूचुअल फंड निवेश फर्म्स के आंकड़ो को देखें तो पता चलता है पिछले 5 साल में इनसे 18 फीसदी तक का सालाना रिटर्न मिला है। इस रिटर्न के हिसाब से अगर आपने 5 साल पहले सही लार्ज एंड मिडकैप म्यूचुअल फंड में 30 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आपकी रकम बढ़कर 70.85 लाख रुपये तक पहुंच सकती थी।

क्या होते हैं लार्ज और मिडकैप फंड?

म्यूचुअल फंड कई निवेशकों का पैसा एक साथ जुटाकर शेयर, बॉन्ड और अन्य ऐसेट्स में निवेश करते हैं। लार्जकैप म्यूचुअल फंड मुख्य रूप से 20,000 करोड़ रुपये से अधिक बाजार पूंजीकरण वाली बड़ी और मजबूत कंपनियों में निवेश करते हैं। वहीं, मिडकैप फंड 5,000 करोड़ से 20,000 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनियों में निवेश करते हैं।

टॉप-5 म्यूचुअल फंड का रिटर्न

क्रमम्यूचुअल फंड का नाम5 वर्ष का वार्षिक रिटर्नन्यूनतम SIPन्यूनतम लंपसम₹30 लाख का निवेश 5 वर्ष बाद
1मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड18.75%₹3,000₹5,000₹70.85 लाख
2इनवेस्को इंडिया लार्ज एंड मिड कैप फंड17.37%₹3,000₹5,000₹66.82 लाख
3आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लार्ज एंड मिड कैप फंड17.26%₹3,000₹5,000₹66.51 लाख
4बंधन लार्ज एंड मिड कैप फंड16.90%₹3,000₹5,000₹65.07 लाख
5क्वांट लार्ज एंड मिड कैप फंड15.95%₹3,000₹5,000₹62.88 लाख

मोतीलाल ओसवाल फंड सबसे आगे

पिछले पांच वर्षों में मोतीलाल ओसवाल लार्ज एंड मिडकैप फंड ने 18.75 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 18,413 करोड़ रुपये और नेट एसेट वैल्यू (NAV) 35.7213 रुपये है। इसका एक्सपेंस रेश्यो 1.84 फीसदी है। इसमें न्यूनतम 3,000 रुपये की एसआईपी और 5,000 रुपये का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। 30 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश पांच साल में बढ़कर 70.85 लाख रुपये हो गया।

कंपनी कितनी फीस लेती है?

फंड को चलाने के लिए कंपनी हर साल आपके निवेश से जितनी फीस काटती है, उसे एक्सपेंस रेश्यो कहते हैं। अगर आपने 1 लाख रुपये निवेश किए हैं और फंड का एक्सपेंस रेश्यो 2 फीसदी है, तो सालभर में लगभग 2,000 रुपये फंड के खर्च के रूप में कटेंगे। मोतीलाल ओसवाल का फंड एक्सपेंस रेश्यो 1.84 फीसदी है। इसके अलावा इनवेस्को इंडिया का 1.91 फीसदी, ICICI प्रूडेंशियल का 1.93 फीसदी, बंधन लार्ज एंड मिड कैप का 2.4 फीसदी और क्वांट लार्ज एंड मिड कैप का 2.49 फीसदी है।

Updated on:
18 Jul 2026 01:32 pm
Published on:
18 Jul 2026 01:32 pm