कारोबार

SBI, HDFC, ICICI, AXIS या केनरा, कौन से बैंक में मिल रहा FD पर सबसे ज्यादा ब्याज?

FD Interest Rates December 2025: दिसंबर 2025 में भारत के कई बैंकों ने एफडी ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। आइए जानते हैं कि किस बैंक में ब्याज दर सबसे अधिक है।

3 min read
Dec 16, 2025
दिसंबर 2025 में प्रमुख बैंकों ने बदली एफडी ब्याज दरें। (PC: Freepik)

आरबीआई द्वारा रेपो रेट को घटाने के बाद देश के प्रमुख बैंकों ने दिसंबर 2025 में अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) ब्याज दरों में बदलाव किए हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 15 दिसंबर 2025 से ब्याज दर में कुछ कटौती की है। जबकि Axis Bank ने 16 दिसंबर 2025 से नई दरें लागू की हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए यह जानना जरूरी है कि किस बैंक की FD में सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा है। आइए जानते हैं कि भारत के प्रमुख 5 बैंकों में से कौन सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज दे रहा है।

ये भी पढ़ें

Car Loan लेने का बना रहे हैं प्लान? ये 5 बैंक ऑफर कर रहे सबसे कम ब्याज दर

SBI में FD पर ब्याज दरें

देश के सबसे बड़े कर्जदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने 15 दिसंबर 2025 को ब्याज दरों में बदलाव करते हुए 2 साल से 3 साल की अवधि के लिए सामान्य ब्याज दर 6.45% से घटाकर 6.40% कर दी है। साथ ही, सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दर 6.95% से घटाकर 6.90% कर दी है। भारतीय स्टेट बैंक की बाकी ब्याज दरें लगभग पहले जितनी ही हैं। नीचे टेबल में सभी ब्याज दरें देखी जा सकती हैं।

अवधि (Tenure)सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर (%)सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर (%)
7 दिन से 45 दिन3.05%3.55%
46 दिन से 179 दिन4.90%5.40%
180 दिन से 210 दिन5.65%6.15%
211 दिन से लेकर 1 साल से कम5.90%6.40%
1 साल से लेकर 2 साल से कम6.25%6.75%
2 साल से लेकर 3 साल से कम6.40% ⬇️6.90% ⬇️
3 साल से लेकर 5 साल से कम6.30%6.80%
5 साल से लेकर 10 साल तक6.05%7.05%

ICICI Bank FD Rates

ICICI ने 16 दिसंबर 2025 से नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। इसमें सामान्य ब्याज दर 2.75% से 6.60% और सीनियर सिटीजन ब्याज दर 3.25% से 7.20% मिल रही है।

अवधि (Tenure)सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर (%)सीनियर सिटीजंस के लिए ब्याज दर (%)
7 दिन से 45 दिन2.75%3.25%
46 दिन से 90 दिन4.00%4.50%
91 दिन से 184 दिन4.50%5.00%
185 दिन से 1 साल से कम5.50%6.00%
1 साल से 18 महीने से कम6.25%6.75%
18 महीने से 2 साल से कम6.40%6.90%
2 साल 1 दिन से 5 साल तक6.60%7.20%
5 साल 1 दिन से 10 साल तक6.60%7.10%
5 साल (टैक्स सेवर FD)6.60%7.20%

AXIS Bank FD Rates

एक्सिस बैंक ने भी 16 दिसंबर 2025 से नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। इसमें सामान्य ब्याज दर 3% से 6.6% और सीनियर सिटीजन ब्याज दर 3.50% से 7.35% मिल रही है। ये ब्याज दरें एचडीएफसी और आईसीआईसीआई से ज्यादा हैं।

अवधि (Tenure)सामान्य नागरिक (%)सीनियर सिटीजन (%)
7 दिन से 14 दिन3.00%3.50%
15 दिन से 29 दिन3.00%3.50%
30 दिन से 45 दिन3.25%3.75%
46 दिन से 60 दिन4.00%4.50%
61 दिन से 87 दिन4.00%4.50%
88 दिन से 3 महीने 24 दिन4.50%5.00%
3 महीने 25 दिन से 4 महीने4.50%5.00%
4 महीने से 6 महीने से कम4.50%5.00%
6 महीने से 9 महीने से कम5.50%6.00%
9 महीने से 1 साल से कम5.75%6.25%
1 साल से 1 साल 10 दिन6.25%6.75%
1 साल 11 दिन से 13 महीने6.25%6.75%
13 महीने से 15 महीने6.25%6.75%
15 महीने से 18 महीने से कम6.60%7.10%
18 महीने से 2 साल से कम6.60%7.10%
2 साल से 3 साल से कम6.60%7.10%
3 साल से 5 साल से कम6.60%7.10%
5 साल से 10 साल तक6.60%7.35%

CANARA Bank FD Rates

केनरा बैंक की ब्याज दरें पुरानी ही चली आ रही हैं। बैंक ने रेपो रेट घटने के ​बाद अपनी ब्याज दरों में कोई परिवर्तन न​हीं किया है। केनरा बैंक 3% से 6.15% सामान्य ब्याज दर और सिनियरी सिटीजन को 3% से 6.65% ब्याज दर दे रहा है। यह ब्याज दरें 1 जुलाई 2025 से लागू हैं।

अवधि (Tenure)सामान्य नागरिक (%)सीनियर सिटीजन (%)
7 दिन से 45 दिन3.00%3.00%
46 दिन से 90 दिन4.00%4.00%
91 दिन से 179 दिन4.25%4.25%
180 दिन से 269 दिन5.25%5.75%
270 दिन से 1 साल से कम5.50%6.00%
1 साल से 1 साल 3 महीने तक5.90%6.40%
444 दिन (स्पेशल FD)6.00%6.50%
555 दिन (स्पेशल FD)6.15%6.65%
1 साल 3 महीने से 2 साल से कम5.90%6.40%
2 साल से 3 साल से कम5.90%6.40%
3 साल से 5 साल से कम5.90%6.40%
5 साल से 10 साल तक5.90%6.40%

HDFC Bank FD Rates

एचडीएफसी की ब्याज दरें पुरानी ही चली आ रही हैं। बैंक ने रेपो रेट घटने के ​बाद अपनी ब्याज दरों में कोई परिवर्तन न​हीं किया है। एचडीएफसी बैंक 2.75% से 6.60% सामान्य ब्याज दर और सीनियर सिटीजन को 3.25% से 7.10% ब्याज दर दे रहा है। ये ब्याज दरें 25 जून 2025 से लागू हैं।

अवधि (Tenure)सामान्य नागरिक (%)सीनियर सिटीजन (%)
30 दिन से 45 दिन3.25%3.75%
46 दिन से 60 दिन4.25%4.75%
61 दिन से 89 दिन4.25%4.75%
90 दिन से 6 महीने तक4.25%4.75%
6 महीने 1 दिन से 9 महीने तक5.50%6.00%
9 महीने 1 दिन से 1 साल से कम5.75%6.25%
1 साल से 15 महीने तक6.25%6.75%
15 महीने से 18 महीने तक6.35%6.85%
18 महीने से 2 साल से कम6.60%7.10%
2 साल से 2 साल 11 महीने तक6.45%6.95%
3 साल से 5 साल तक6.40%6.90%
5 साल 1 दिन से 10 साल तक6.15%6.65%

SBI, HDFC, ICICI, AXIS और CANARA FD Rate में तुलना

दिसंबर 2025 में FD पर सबसे ज्यादा ब्याज Axis Bank दे रहा है। 5-10 साल की अवधि में सीनियर सिटीजन के लिए 7.35% ब्याज दर के साथ एक्सिस बैंक टॉप पर है। ICICI Bank 2-5 साल और टैक्स सेवर FD में 7.20% के साथ दूसरा सबसे अच्छा विकल्प है। SBI 5-10 साल की अवधि में 7.05% दर देता है। जबकि HDFC और Canara की दरें फिलहाल इससे कम हैं। कुल मिलाकर हाई रिटर्न के लिए Axis अच्छा विकल्प है और बैलेंस्ड विकल्प के लिए ICICI और SBI बेहतर हैं।

ये भी पढ़ें

Personal Loan Vs Overdraft: आपके लिए कौन सा कर्ज है बेहतर? जानिए दोनों के बीच के अंतर

Published on:
16 Dec 2025 02:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर