कारोबार

HFCL Share Price: 6 महीने में 1 लाख के कर दिये 3.35 लाख रुपये, आज भी शेयर में अपर सर्किट, जानिए वजह

HFCL Upper Circuit: गुरुवार को शेयर बाजार की तेजी के बीच HFCL कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लग गया। यह शेयर लगातार तेजी बनाए हुए है। इस शेयर ने पिछले 5 साल में 1 लाख रुपये के निवेश को करीब 3 लाख 32 हजार रुपये बना दिया।
2 min read
Jun 25, 2026
Multibagger Stock HFCL Hits Upper Circuit
HFCL के शेयर ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। (PC: AI)

HFCL Stock Return: गुरुवार को शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच टेलीकॉम उपकरण और एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी HFCL के शेयर में भारी खरीदारी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया और यह 215.35 रुपये पर पहुंच गया। हाल के महीनों में कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर्स और मजबूत ऑर्डर बुक के चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इस वजह से शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है।

59 से 220 रुपये तक का सफर

HFCL का शेयर जनवरी 2026 में अपने 52 हफ्ते के लो स्तर 59.83 पर था। वहां से इस शेयर ने अच्छी वापसी की है। यह 22 जून 2026 को 220.10 रुपये के साथ 52 सप्ताह के उच्च स्तर तक पहुंच गया था। यानी कुछ ही महीनों में शेयर ने शानदार वापसी की। बाजार में तेजी के माहौल का भी इस शेयर को फायदा मिला है।

6 महीने में दिया 235 फीसदी रिटर्न

कंपनी के शेयर ने निवेशकों को अलग-अलग अवधियों में अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले एक हफ्ते में शेयर करीब 8 फीसदी चढ़ा है। वहीं एक महीने में इसमें 32 फीसदी, तीन महीने में 203 फीसदी और छह महीने में 235 फीसदी की बढ़त दर्ज की है। पिछले पांच वर्षों में यह शेयर 232 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। इस रिटर्न के हिसाब से निवेशक द्वारा 3 महीने पहले लगाए 1 लाख रुपये आज ब्याज सहित 3 लाख रुपये हो जाते। इसी वजह से HFCL सबसे चर्चित मल्टीबैगर स्टॉक में शामिल है।

1 लाख रुपये के निवेश पर रिटर्न

अवधिरिटर्नब्याज सहित मूलधन
1 सप्ताह8%₹1,08,000
1 महीना32%₹1,32,000
3 महीने203%₹3,03,000
6 महीने235%₹3,35,000
5 साल232%₹3,32,000

नए ऑर्डर ने दिलाई मजबूती

HFCL को हाल ही में रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) से 2,666.09 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर उत्तर प्रदेश (पश्चिम) टेलीकॉम सर्किल में भारतनेट फेज-3 परियोजना से जुड़ा है। कंपनी ने 17 जून को इसकी जानकारी दी थी। रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में ऑप्टिकल फाइबर केबल टेलीकॉम नेटवर्क स्थापित करना, टेलीकॉम से जुड़े उपकरण और एक्सेसरीज सप्लाई करना जैसे काम शामिल हैं।

इससे पहले भी मिला ऑर्डर

पिछले महीने कंपनी को रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 135.09 करोड़ रुपये का एक और ऑर्डर मिला था। यह ऑर्डर भारतीय रक्षा बलों के डेटा सेंटरों के लिए सुरक्षित ऑपरेशन नेटवर्क के वार्षिक रखरखाव से जुड़ा है। लगातार मिल रहे बड़े ऑर्डरों ने कंपनी की ऑर्डर बुक को मजबूत किया है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा हुआ है।

Published on:
25 Jun 2026 03:03 pm