कारोबार

क्या है Auto Sweep FD? बचत खाते में भी मिलेगा FD जितना ब्याज, जानिए कैसे करती है काम

Auto Sweep FD: सेविंग अकाउंट में पैसा रखने पर मात्र 2.70 फीसदी ब्याज मिलता है। जबकि Auto Sweep FD में 6.50 फीसदी की ब्याज दर मिलती है। ऐसे में लोग सेविंग अकाउंट में रखे पैसे पर ज्यादा ब्याज पा सकते हैं।

2 min read
Jun 12, 2026
auto sweep fd benefits
Auto Sweep FD सामान्य FD से बेहतर है। (PC: AI)

FD Interest Rate: आपके सेविंग अकाउंट में हर महीने पैसा आता है। कुछ खर्च होता है, बाकी बैंक में पड़ा रहता है। लेकिन जो पैसा पड़ा रह जाता है उस पर बैंक सिर्फ 2.70 से 3.50 फीसदी तक सालाना ब्याज देता है। ऐसे में बाकी बचे हुए पैसे पर FD के बराबर ब्याज कैसे प्राप्त कर सकते हैं? सेविंग अकाउंट पर FD के बराबर ब्याज लेने के लिए बैंक की एक अलग स्कीम काम करती है। इसका नाम है ऑटो स्वीप एफडी। यह सामान्य FD से अलग होती है। लेकिन इसमें ब्याज FD के बराबर ही मिलता है। आइए इसके बारे में जानते है।

क्या है ऑटो स्वीप FD?

यह आपके सेविंग अकाउंट में रखे पैसे को अपने आप FD में जमा करने की सुविधा है। इस सुविधा के तहत आप एक सीमा तय करते है। यदि आपके खाते में रखी रकम उस सीमा से ज्यादा हो जाती है तो जितनी रकम ज्यादा हुई है वह अपने आप FD में कन्वर्ट हो जाती है और बैंक उस पर आपको सामान्य FD के बराबर ही रिटर्न देता है। इसके साथ जब भी आपको पैसों की जरूरत होती है तो आसानी से उस FD से पैसे निकाले जा सकते है बिना किसी जुर्माने के। इसे ही ऑटो स्वीप FD कहते हैं।

50 हजार की रकम पर कितना मिलेगा ब्याज

विकल्पब्याज दर ₹50,000 पर सालाना ब्याज
सेविंग अकाउंट2.70%₹1,350
Auto Sweep FD6.50% (एवरेज)₹3,250
अंतर₹1,900 अधिक सालाना

यदि आपके सेविंग अकाउंट में औसतन 50,000 रुपये पड़े रहते हैं, तो ऑटो स्वीप FD के जरिए आपको सामान्य सेविंग अकाउंट की तुलना में 1,900 रुपये अधिक ब्याज मिल सकता है। हालांकि, बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर अलग-अलग हो सकती है, जिससे मिलने वाले ब्याज में अंतर आता है।

ऐसे काम करती है यह स्कीम

मान लीजिए आपने अपने सेविंग अकाउंट में एक सीमा तय की है 25,000 रुपये। अब यदि आपके खाते में 40,000 रुपये जमा होते है तो बचे हुए 15,000 रुपये अपने आप FD में जमा हो जाते हैं। इसके अलावा मान लीजिए कभी आपको 30,000 रुपये की जरूरत पड़ी तो FD में जमा रकम में से 5 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं। इस पर किसी तरह का जुर्माना नहीं लगता। साथ ही आप बिना बैंक गए एटीएम कार्ड से पैसा निकाल सकते हैं।

Published on:
12 Jun 2026 03:19 pm
Also Read
View All
इजराइल और पाकिस्तान भी पीछे, 173 देशों की GDP से ज्यादा हुई Elon Musk की Net worth, इन 4 आंकडों से समझिए कितनी है दौलत

Money Tips: पुरुषों की तुलना में 9% अधिक महिलाएं नहीं कर रहीं निवेश, ये 4 तरीके अपनाएं तो फाइनेंशियल फ्यूचर हो सकता है सिक्योर

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में राहत भरी खबरों से सोने ने खाई पलटी, चांदी में दिखी भारी तेजी, जानिए 24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Why Share Market Rise: बाजार में तेजी से निवेशकों को हुआ 6 लाख करोड़ का फायदा, जानिए आज की इस उछाल के 5 बड़े कारण

Stock Market: ट्रंप ने ईरान में हमले रोके तो उछल पड़ा बाजार, सेंसेक्स में 1000 अंक की तेजी, जानिए किन शेयरों में दिखी खरीदारी