कारोबार

Infosys-TCS समेत आईटी शेयरों में फिर से क्यों आई गिरावट? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

Indian IT Stocks: निफ्टी IT के प्रमुख शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट इन्फोसिस और टीसीएस के शेयरों में देखी जा रही है। इससे पहले अमेरिकी बाजार नैस्डैक के टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट आई थी।

2 min read
Jun 23, 2026
IT Stocks Today Sell Off
IT Stocks में गिरावट आई है। (PC: AI)

IT Stocks Today: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में IT स्टॉक दबाव में है और इनमें 3 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। ग्लोबल टेक शेयरों में बिकवाली का असर भारतीय IT स्टॉक्स पर भी पड़ा। इससे सोमवार को IT स्टॉक्स में आई तेजी का असर खत्म हो गया और इन्फोसिस, विप्रो, टीसीएस और एचसीएल टेक जैसी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। IT स्टॉक्स कि गिरावट का असर व्यापक बाजार पर भी दिखाई दिया। बीएसई और एनएसई दोनों ही एक्सचेंज आज सपाट ट्रेड करते दिखे।

IT स्टॉक्स का हाल

निफ्टी IT में करीब 541 अंकों यानी करीब 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट इन्फोसिस में देखने को मिली इसके शेयर में 2.94 फीसदी की गिरावट आई। वहीं, टीसीएस के शेयर में 2.71 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

प्रतीक% बदलाव
INFY-2.94%
TCS-2.71%
WIPRO-2.15%
LTM-2.05%
MPHASIS-1.84%
TECHM-1.82%
HCLTECH-1.11%
COFORGE-0.61%
PERSISTENT-0.15%

निफ्टी IT सेक्टर के सिर्फ एक शेयर ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड (OFSS) में 1.26 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। इसका पिछला बंद भाव 9731.50 रुपये था। यह शेयर आज बढ़कर 9869 रुपये पर पहुंच गया।

2% टूट गया निफ्टी आईटी इंडेक्स

अमेरिकी शेयरों में गिरावट का असर

भारतीय शेयर बाजार के IT स्टॉक्स में गिरावट की मुख्य वजह ग्लोबल सेंटीमेंट है। सोमवार को अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज नैस्डैक में गिरावट देखी गई थी। प्रमुख अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में से अल्फाबेट में 5 फीसदी की गिरावट आई। जबकि मेटा, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट में 2.3 फीसदी से 4.7 फीसदी तक का नुकसान दर्ज किया गया।

क्या आगे भी गिरावट जारी रहेगी?

बजाज ब्रोकिंग में टेक्निकल रिसर्च के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट पवित्र मुखर्जी के अनुसार, निफ्टी IT अभी कमजोर स्थिति में है और इसमें लगातार गिरावट का रुझान बना हुआ है। साथ ही, यह अपने शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है, जिससे कमजोरी का संकेत मिलता है। इसलिए आने वाले समय में उतार-चढ़ाव ज्यादा रह सकता है।

Published on:
23 Jun 2026 12:49 pm