कारोबार

Multibagger Return: 1 साल में 1 लाख के कर दिये करीब 3 लाख, इन 6 इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स ने दिया 197% तक का रिटर्न

Investment Tips: पिछले एक साल में कुछ इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को चौंकाने वाले रिटर्न दिए हैं। निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड ने करीब 197% तक का रिटर्न दिया, जबकि कई अन्य विदेशी फंड्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

2 min read
Jun 17, 2026
International Mutual Funds
Global Investing ने निवेशकों को भारी रिटर्न दिया है। (PC: AI)

International Mutual Funds: निवेश के लिए लोगों के पास बहुत से ऑप्शन होते हैं। इन्हीं में से एक है इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड। पिछले एक साल में 6 इंटरनेशनल म्यूचुल फंड्स ने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया है। इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड्स ने एकमुश्त निवेश में 197 फीसदी तक और SIP निवेश में 245 फीसदी तक का शानदार रिटर्न दिया है। आइए जानते है कि किन फंड्स ने सबसे बेहतर परफॉर्म किया और एक साल में निवेश कितना बढ़ा।

1 साल में कितना मिला रिटर्न

वैल्यू रिसर्च (Value Research) के डेटा के मुताबिक, 6 ऐसे इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड हैं, जिन्होंने निवेशकों द्वारा लगाई गई रकम करीब तीन गुना कर दी। इनमें सबसे ज्यादा रिटर्न निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड ने दिया। इसके अलावा इस लिस्ट में फ्रैंकलिन एशियन इक्विटी फंड और निप्पॉन इंडिया जापान इक्विटी फंड जैसे नाम भी शामिल हैं।

फंड का नामएकमुश्त निवेश पर 1 साल का रिटर्नSIP से निवेश पर 1 साल का रिटर्न
निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड196.78%245.57%
फ्रैंकलिन एशियन इक्विटी फंड51.53%57.94%
निप्पॉन इंडिया जापान इक्विटी फंड37.10%39.18%
आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंटरनेशनल इक्विटी फंड32.43%31.94%
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल यूएस ब्लूचिप इक्विटी फंड21.43%14.40%
निप्पॉन इंडिया यूएस इक्विटी ऑपर्च्युनिटीज फंड16.72%17.02%
Source: Value Research

1 लाख का निवेश बन गया करीब 3 लाख

1 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश को निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड ने 1 साल में 2,96,780 रुपये बना दिया। इस शानदार रिटर्न के पीछे ताइवान की टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर कंपनियों के शेयरों में आई तेजी प्रमुख कारण रही। वहीं, फ्रैंकलिन एशियन इक्विटी फंड ने 51 फीसदी के रिटर्न के हिसाब से 1 लाख रुपये को 1,51,530 रुपये बना दिया

1 साल में 1 लाख रुपये के एकमुश्त निवेश पर रिटर्न

फंड का नाम1 लाख रुपये का निवेश 1 साल में कितना हुआ
निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड₹2,96,780
फ्रैंकलिन एशियन इक्विटी फंड₹1,51,530
निप्पॉन इंडिया जापान इक्विटी फंड₹1,37,100
आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंटरनेशनल इक्विटी फंड₹1,32,430
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल यूएस ब्लूचिप इक्विटी फंड₹1,21,430
निप्पॉन इंडिया यूएस इक्विटी ऑपर्च्युनिटीज फंड₹1,16,720
Source: Value Research

SIP ने 1.2 लाख के बना दिये 4.1 लाख

बात करें इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड के जरिए SIP निवेश की तो हर महीने 10,000 रुपये के निवेश पर 1 साल में लगाई गई रकम 4,14,684 रुपये तक बन गई। इसमें भी सबसे ज्यादा रिटर्न निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड ने दिया।

फंड का नामकुल निवेश (1 साल तक ₹10,000 मासिक SIP)1 वर्ष बाद निवेश की वैल्यू
निप्पॉन इंडिया ताइवान इक्विटी फंड₹1,20,000₹4,14,684
फ्रैंकलिन एशियन इक्विटी फंड₹1,20,000₹1,89,528
निप्पॉन इंडिया जापान इक्विटी फंड₹1,20,000₹1,67,016
आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंटरनेशनल इक्विटी फंड₹1,20,000₹1,58,328
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल यूएस ब्लूचिप इक्विटी फंड₹1,20,000₹1,37,280
निप्पॉन इंडिया यूएस इक्विटी ऑपर्च्युनिटीज फंड₹1,20,000₹1,40,424
Source: Value Research

अब नहीं कर पा रहे निवेश

वैल्यू रिसर्च के मुताबिक, इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर एक जरूरी बात यह है कि विदेशी निवेश की नियामकीय सीमाओं (Overseas Investment Limits) के कारण अधिकांश इंटरनेशनल फंड फिलहाल नए निवेश स्वीकार नहीं कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों से कई फंड हाउसों ने नया निवेश लेना बंद कर दिया है। क्योंकि वे सेबी की लिमिट को पार कर गए हैं। सेबी के अनुसार, भारतीय म्यूचुअल फंड विदेशी स्टॉक और सिक्योरिटीज में अधिकतम 7 अरब डॉलर तक का ही निवेश कर सकते हैं। बाजार में 66 इंटरनेशनल म्यूचुअल फंड (एक्टिव और पैसिव दोनों) मौजूद हैं। इनमें से केवल 6 एक्टिव इंटरनेशनल फंड्स ने एक साल के आधार पर शानदार प्रदर्शन किया है।

Updated on:
17 Jun 2026 11:53 am
Published on:
17 Jun 2026 11:49 am