कारोबार

Investment Planning: 15 हजार रुपये महीने की SIP से 30 साल में बन सकता है 5 करोड़ से ज्यादा का फंड, समझिए कैलकुलेशन

SIP Calculator: हर महीने 15 हजार रुपये की SIP को 30 साल तक 12 प्रतिशत अनुमानित सालाना रिटर्न पर चलाने से करीब 5.29 करोड़ रुपये का संभावित फंड बन सकता है। इसमें 54 लाख रुपये निवेश और 4.75 करोड़ रुपये संभावित रिटर्न होता है।
2 min read
Aug 08, 2026
Wealth Creation Tip
SIP के जरिए लॉन्ग टर्म में बड़ा फंड बनाया जा सकता है। (फोटो: AI)

Long Term Investment: रिटायर्मेंट के लिए कम से कम 5 करोड़ का फंड जमा करना बहुत से लोगों का सपना होता है। इस फंड को सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए तैयार किया जा सकता है। इस स्कीम की सबसे बड़ी ताकत कंपाउंडिंग है। SIP कैलकुलेटर के हिसाब से, अगर आप 30 साल तक हर महीने 15,000 रुपये का का निवेश करते हैं और सालाना औसतन 12 फीसदी का रिटर्न मिले, तो आप लगभग 5.29 करोड़ रुपये का फंड बना सकते हैं।

कंपाउंडिंग से बढ़ेगा फंड

कंपाउंडिंग में निवेश की मूल रकम के साथ उससे मिलने वाला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाता है। समय जितना लंबा होता है, इसका असर उतना ही बढ़ता है। छोटा लेकिन नियमित निवेश लंबे समय में बड़ा फंड तैयार कर सकता है। बाजार के गिरने की स्थिति में भी एसआईपी जारी रखनी चाहिए। इससे उसी रकम में मिलने वाली यूनिट ज्यादा होती है।

15 हजार की SIP का पूरा गणित

12 प्रतिशत सालाना अनुमानित रिटर्न और 30 साल की अवधि मानें तो हर महीने 15 हजार रुपये निवेश करने पर कुल निवेश 54 लाख रुपये का होगा। कैलकुलेशन के हिसाब से संभावित रिटर्न करीब 4.75 करोड़ रुपये होगा। इस तरह मैच्योरिटी पर कुल फंड लगभग 5.29 करोड़ रुपये हो सकता है। यानी कि तीन दशकों में 54 लाख रुपये लगाए जाएंगे, बाकी रकम सिर्फ रिटर्न और कंपाउंडिंग से बन सकती है।

SIP क्या है और जोखिम कितना है?

SIP यानी सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान म्यूचुअल फंड में तय रकम को नियमित अंतराल पर लगाने का तरीका है। निवेशक दैनिक, साप्ताहिक, मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना निवेश कर सकता है। हालांकि, मासिक SIP सबसे लोकप्रिय विकल्पों में है। इसमें बाजार में सही समय पर निवेश करने के बजाय लगातार निवेश पर जोर रहता है। SIP के रिटर्न डेटा को देखें तो पता चलता है कि लॉन्ग टर्म में औसतन सालाना 12 फीसदी रिटर्न आसानी से मिल जाता है। लेकिन फिर भी SIP का रिटर्न शेयर बाजार के रिटर्न पर आधारित होता है, ऐसे में इसमें जोखिम की संभावना बनी रहती है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
08 Aug 2026 04:16 pm
Published on:
08 Aug 2026 04:16 pm
Also Read
View All
Gold Loan Tips: क्या सोने की प्योरिटी से आपके गोल्ड लोन पर पड़ता है असर? जानिए LTV से कैसे तय होती है कर्ज की रकम

Dhoot Transmission IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 918 करोड़ रुपये, ग्रे मार्केट में दिख रहा 28% का मुनाफा, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

PM-SYM Pension स्कीम में 54 लाख से ज्यादा लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 3,000 रुपये महीने पाने के लिए जानिए क्या करना होगा

Multibagger Stock: 5 दिन में 68% और 1 महीने में 102% का रिटर्न, Ujaas Energy के शेयर में भारी तेजी देख एक्सचेंज ने मांग लिया जवाब

Gold Price Outlook: सोने में आया 8 महीने का सबसे बड़ा साप्ताहिक उछाल, 7% बढ़ गईं कीमतें, क्या यह है बड़ी तेजी आने का संकेत