कार

13,000 रुपये में मिल रही हैं एक से बढ़कर एक SUV आज ही उठाएं फायदा

इन कारों की असल कीमत 10 से 15 लाख रुपए से शुरू होती है लेकिन आप इन कारों को कुछ हजार चुकाकर ही अपने घर ले जा सकते हैं।

2 min read
Oct 24, 2018
mahindra suv ars
13,000 रुपये में मिल रही हैं एक से बढ़कर एक SUV आज ही उठाएं फायदा

नई दिल्ली: देश-मानी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार स्कीम लॉन्च की है जिसके तहत अब वो महज 13 से 32 हजार रुपये चुकाकर स्कार्पियो, माराजो, XUV500, KUV100 और TUV300 जैसी कारों को अपने घर ले जा सकते हैं। इन कारों की असल कीमत 10 से 15 लाख रुपए से शुरू होती है लेकिन आप इन कारों को कुछ हजार चुकाकर ही अपने घर ले जा सकते हैं।

अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इतनी कम कीमत पर इतनी महंगी कार आखिर कंपनी की तरफ से क्यों दी जा रही है तो हम आपको बता दें कि कंपनी इन कारों को अपने ग्राहकों को बेचेगी नहीं बल्कि ये उन कारों को किराए पर देगी। जी हां कंपनी ने अपने ग्राहकों को ये कारें मंथली रेंट पर देने का फैसला लिया है जिसके बाद कार के हिसाब से ग्राहक तय रकम चुकाकर अपनी पसंदीदा कार ले जा सकते हैं।

महिंद्रा की ये स्कीम अभी केवल दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बैंग्लुरु, अहमदाबाद और पुणे में लागू होगी। लेकिन कंपनी की ओर से इस स्कीम को आगे चलकर देश के 19 शहरों में लागू करने की योजना है। इस स्कीम के पूरे भारत में लागू होने के बाद लोगों को काफी फायदा मिलेगा जिससे लोग अब महीने भर के लिए लग्जरी एसयूवी कारों को चला सकते हैं।

Published on:
24 Oct 2018 03:58 pm