कार

भारत की गरीबी के दिनों में भी इस लग्जरी कार से चलते थे जवाहर लाल नेहरू

आज हम आपको देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर उनकी कारों के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
jawaharlal nehru
भारत की गरीबी के दिनों में भी इस लग्जरी कार से चलते थे जवाहर लाल नेहरू

आज पूरे देश में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन सेलिब्रेट किया जा रहा है। जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। नेहरू को बच्चो से बहुत प्यार था इसलिए उन्हें चाचा नेहरू बुलाया जाता था। देखने पर तो नेहरू बहुत साधारण दिखते थे, लेकिन उनका रहन सहन बहुत ही शाही और शानदार था। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी कारों के बारे में बता रहे हैं।

रोल्स रॉयस दुनिया की वो कार है जो आज ही नहीं बल्कि आजादी से पहले भी सबसे ज्यादा लग्जरी माने जाने वाली कारों में से एक थी, जी हां इस कार को कुछ इस तरह बनाया जाता है कि ये सबसे अलग लगती है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू रोल्स रॉयस कार सिल्वर व्रेथ कार से चलते थे जो कि क्यून एलिजाबेथ ने लॉर्ड माउंटबेटन को गिफ्ट की थी और बाद ये कार जवाहर लाल नेहरू के पास आ गई थी।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 4.3 लीटर का डीजल इंजन दिया गया था जो कि 180.5 एचपी की पावर और 450 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता था। इस कार को 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया था। इस कार का व्हील बेस 3225.8 मिमी था और इसमें चार दरवाजे दिए गए थे। ये एक फ्रंट इंजन वाली रियर व्हील ड्राइव कार थी जो कि उस दौर में सबसे ज्यादा महंगी माने जाने वाली कार हुआ करती थी।

Updated on:
14 Nov 2018 11:46 am
Published on:
14 Nov 2018 11:46 am