26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन धाकड़ कारों में चलते हैं देश के सबसे बड़े राज्य के CM, नहीं ले पाता कोई भी टक्कर

आज हम आपको उन शानदार कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चलते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 13 Nov 2018, 1:10 PM IST

yogi adityanath

इन धाकड़ कारों में चलते हैं देश के सबसे बड़े राज्य के CM, नहीं ले पाता कोई भी टक्कर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गरम अंदाज के लिए पूरे देश में जाने जाते हैं और उनके भाषण अक्सर सुर्खीयों में बने रहते हैं। योगी आदित्यनाथ एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो हथियारों के साथ कारों के भी शौकीन हैं। आज हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें योगी आदित्यनाथ चलते हैं। योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनने के बाद मर्सिडीज जीएल क्लास फुल साइज लग्जरी एसयूवी मिली है।

मर्सिडीज जीएलएस 350 डी ( Mercedes Benz GLS 350d )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2987 सीसी का 6 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 258 बीएचपी की पावर और 620 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज दे सकती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 222 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और ये कार सिर्फ 7.8 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। 7 सीट वाली ये लग्जरी एसयूवी काफी ज्यादा शानदार है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है।

टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner )
इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2982 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 169 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 13 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। कीमत की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 32 लाख रुपये है।

टोयोटा इनोवा ( Toyota Innova )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो इस गाड़ी में 2393 का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंंजन दिया गया है जो कि 147.8 बीएचपी की पावर और 343 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। दूसरा 2755 का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंंजन दिया गया है जो कि 171.5 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। कीमत की बात की जाए तो टोयोटा इनोवा की एक्स शोरूम कीमत 13.35 लाख से 22.15 लाख रुपये तक है।