कार

लग्जरी फीचर्स से लैस होगी Maruti Suzuki की ये 7 सीटर कार, कीमत महज 6.34 लाख रुपये

मिली जानकारी के अनुसार, Maruti Suzuki Ertiga सेकंड जनरेशन कार को अक्टूबर के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 9:26 AM IST
Maruti Suzuki Ertiga
लग्जरी फीचर्स से लैस होगी Maruti Suzuki की ये 7 सीटर कार, कीमत महज 6.34 लाख रुपये

भारत की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी बेहतरीन बड़ी फैमिली वाली कार अर्टिगा ( Maruti Suzuki Ertiga ) का नया वेरिएंट जल्द ही लॉन्च करने वाली है। मिली जानकारी के अनुसार, मारुति सुजुकी अर्टिगा सेकंड जनरेशन कार को अक्टूबर के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये बड़ी कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई अर्टिगा में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि 102 बीएचपी की पावर और न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करेगा। वहीं डीजल की बात की जाए तो इसमें 1.3 लीटर का डीजल इंजन होगा जो कि 89 बीएचपी की पावर जनरेट करेगा है। नई अर्टिगा डीजल वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होकर भी आ सकती है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार डीजल वेरिएंट में प्रति लीटर में 24.52 किमी का माइलेज देता है। इसके साथ ही पेट्रोल वेरिएंट में प्रति लीटर में 17.5 किमी का माइलेज देती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो नई मारुति सुजुकी अर्टिगा में पावर स्टीयिरंग, पावर विंडो, कीलेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, नई हेडलैंप यूनिट, नई ग्रिल, नया बंपर, एलॉय व्हील, रियर व्यू मिरर, म्यूजिक सिस्टम और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एयरबैग्स और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो नई मारुति सुजुकी अर्टिगा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 6.34 लाख रुपये हो सकती है।

Published on: