कार

टेस्टिंग के दौरान देखी गई Tata Harrier, लॉन्चिंग से पहले जानें कैसी होगी ये SUV

नई शानदार एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) लॉन्चिंग से पहले टेस्टिंग के दौरान देखी गई है, ऐसी होगी ये SUV

2 min read
टेस्टिंग के दौरान देखी गई Tata Harrier, लॉन्चिंग से पहले जानें कैसी होगी ये SUV

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी नई शानदार एसयूवी टाटा हैरियर (Tata Harrier) लॉन्च करने जा रही है। हाल ही में ये एसयूवी टेस्टिंग के दौरान देखी गई है, जिससे ये पता चला है कि ये एसयूवी कैसी हो सकती है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके दमदार फीचर्स।

टाटा हैरियर के कॉन्सेप्ट मॉडल को ऑटो एक्स्पो 2018 में भी पेश किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार, टाटा हैरियर को जनवरी, 2019 में लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

गोल्डन Porsche के मालिक हैं दलेर मेहंदी, बड़े-बड़े अमीर भी खरीदने को तरसते हैं ये कार

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.0 लीटर का टर्बो चार्ज्ड इंजन दिया जाएगा। माइलेज के मामले में भी ये एसयूवी काफी ज्यादा पावरफुल होगी। इस एसयूवी में 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा। इसी के साथ इस एसयूवी में 2 व्हील और 4 व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर व्यू मिरर, टच स्क्रीन, 5 स्पॉक एलॉय व्हील, फॉग लाइट्स, पावर विंडो, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और म्यूजिक सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स के लिए इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

इन एसयूवी से होगा मुकबला
लॉन्चिंग के बाद टाटा हैरियर का मुकाबला हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), महिंद्रा एक्सयूवी 500 (Mahindra XUV50) और जीप कंपास (Jeep Compass) से होगा।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 25 लाख रुपये हो सकती है।

ये भी पढ़ें

जल्द लॉन्च होने जा रही है ये देसी Bike, पेट्रोल भरवाने की टेंशन से मिलेगी मुक्ति
Published on:
18 Aug 2018 11:54 am
Also Read
View All