एक युवक के चाकू मारकर बेरहमी से उसकी हत्या ( Murder In Chittorgarh ) कर दी गई। पुलिस ने हत्या ( Knife Killed ) के आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया है ( Chittorgarh Crime News )
चित्तौड़गढ़
बेगू उपखण्ड उत्थेन गांव में दो परिवारों के मध्य चल रही आपसी रंजिश में एक युवक के चाकू मारकर बेरहमी से उसकी हत्या ( Murder In Chittorgarh ) कर दी गई। पुलिस ने हत्या ( Knife Killed ) के आरोप में चार जनों को गिरफ्तार किया है, जिनसे मामले में पूछताछ जारी है।
यह है पूरा मामला ( Chittorgarh Crime News )
पुलिस ( CHITTORGARH POLICE ) व परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक उत्थेन गांव के दो परिवारों में बाड़े की लड़ाई को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी। वहां का युवक ओम प्रकाश अपने चचेरे भाई के साथ खेत पर काम करने गया था। जब वह वापस लौट रहा था इसी दौरान घात लगाकर बैठे 6 जनों ने उन पर धावा बोल दिया और ओमप्रकाश के शरीर को चाकू से गोद ( Attack From Knife ) दिया।
दाह संस्कार आरोपितों के घर के बाहर हुआ
बेरहमी से किए गए इस हमले के बाद घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का दाह संस्कार आरोपितों के घर के बाहर किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें...