पाली/गुंदोज.
गुड़ा एन्दला थाना क्षेत्र के गुंदोज के निकट हुए सडक़ हादसे में एक कार पलट ( Car Accident In Pali ) गई। कार से पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी कार से बीस कार्टन अवैध हरियाणा ब्रांड की शराब बरामद ( Illegal Liquor Seized ) की। यह खेप हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। दोनों तस्करों से पूछताछ जारी है।