वृत्तनिरीक्षक गोपालसिंह भाटी को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि यहां के होटलों में देह व्यापार ( Prostitution ) हो रहा है। जिस पर डीएसटी (जिला स्पेशल टीम) के पेशावर खान व अन्य को भेजकर सूचना की पुष्टि की गई। बाद में राजनगर क्षेत्र के जयदीप होटल व बडारडा के सागर होटल में बोगस ग्राहक भेजकर कार्रवाई शुरू की गई। जिसके तहत दोनों होटलों से पुलिस ने चार युवतियों को ( Accused Of Prostitution ) हिरासत में लिया है।