सूत्रों के मुताबिक सरपंच जोशना पुरोहित के विजयी होने की सूचना के बाद अन्य उम्मीदवारों के समर्थकों में रिकाउंटिंग को लेकर माहौल गर्मा गया। इस बीच भीड़ ने मतदान केंद्र पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर स्वरूपगंज से पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता मौके पर पहुंचा। इधर, नितोड़ा गांव के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पथराव करने वाले मौके से फरार हो गए थे, जबकि पुलिस ने गली कूचे में बैठे बेकसूरों को बेरहमी से पीटा। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।