थानाधिकारी कैलाश सोनी ( Dungarpur Patrika ) ने बताया कि पाल गामड़ी निवासी सकीना (29) पत्नी राजू डामोर बुधवार शाम को खलिहान में काम कर रही थी। इस दौरान ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन टूट कर घास में गिरी। इससे घास में आग लग गई और सकीना भी आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग ने घास के पूरे ढेर को चपेट में ले लिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। आग पर काबू पाकर सकीना को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।