डीसीपी (ईस्ट) राहुल जैन ने बताया कि सोमवार तड़के कानोता, बस्सी, तूंगा और मालवीय नगर की पुलिस को साथ लेकर सर्च ऑपरेशन किया। चार थानों की पुलिस ने बगराना कच्ची बस्ती को घेरा तो संदिग्धों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने वहां अवैध रूप से रह रहे 26 लोगों को हिरासत में लेकर 1 दर्जन वाहनों को जप्त किया है। वाहनों की गहन पड़ताल और संदिग्धों से पूछताछ के बाद सही पाए जाने पर रिहा किया गया। पुलिस के अनुसार संदिग्धों में 22 लोग ऐसे मिले जो अपने पते-ठिकाने में नहीं बता सके। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।