जानकारी के अनुसार मण्डरायल के होरिया पाड़ा निवासी दीपक व उसका दोस्त गणेश जाटव मोटरसाइकिल से गंगापुर सिटी जा रहे थे। करौली में बरखेड़ा पुल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों जने घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद गणेश को मृत घोषित कर दिया, वहीं दीपक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जयपुर रेफर कर दिया।