क्रिकेट

फिंच ने अपनी टीम के साथियों को दी सलाह, कोहली को परेशान ना करें

-एरॉन फिंच ने साथियों को समझाया कि वह विराट कोहली से छींटाकशी करने से बचें।-कोहली गुस्से और ज्यादा अक्रामक हो जाते हैं और विपक्षी टीम को धराशायी कर देते हैं।-ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा था कि टिम पेन की टीम को कोहली के खिलाफ स्लेजिंग करने से बचना चाहिए।  
2 min read
Dec 14, 2020
virat_kohli-3.jpg

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच (Aaron finch) ने टेस्ट टीम के साथियों को सलाह देते हुए कहा है कि वह पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) पर छींटाकशी करने से बचें और उनके खिलाफ एक संतुलित रणनीति अपनाएं।

मीडिया में फिंच के हवाले से लिखा गया, मुझे लगता कि बदलाव इस बात में हुआ है की कोहली कैसे अब चीजों को लेते हैं। मुझे लगता है कि एक इंसान के तौर पर वह मैदान के बाहर रिलेक्स रहने वाले शख्स हैं और मैच के टेम्पो को समझते हैं।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि ऐसी चीजें रहेंगी जब गुस्सा आएगा और जब किसी टीम के पास एक मजबूत खिलाड़ी रहता है तो आप पर हावी हो जाता है। लेकिन एक अच्छा संतुलन रहता है। आप नहीं चाहते कि वे गुस्सा हों, जब वो होते हैं तो वह विपक्षी टीम को बर्बाद कर देते हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने कहा था कि टिम पेन की टीम को कोहली के खिलाफ स्लेजिंग करने से बचना चाहिए।

वॉ ने कहा था, स्लेजिंग से कोहली को चिंता नहीं होगी। यह महान खिलाड़ियों के खिलाफ काम नहीं करती और आपके लिए बेहतर है कि आप इन खिलाड़ियों को अकेला छोड़ दें। आपके लिए बेहतर होगा कि आप उनसे कुछ न बोलें।

कोहली पहले टेस्ट मैच के बाद अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौटेंगे। सीरीज का पहला मैच गुरुवार से एडिलेड ओवल मैदान पर शुरू हो रहा है। यह मैच दिन-रात प्रारूप में खेला जाएगा।

Updated on:
14 Dec 2020 08:27 pm
Published on:
14 Dec 2020 08:18 pm
Also Read
View All
IND vs AFG 2nd T20: ‘बुरा तो लगता है लेकिन…’, आलोचकों की बोलती बंद करने के बाद संजू सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर्स के लिए कही बड़ी बात

IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजू सैमसन ने अब तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: भारत से लगातार हार झेलने पर अफगानिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस नाकामी की वजह से हो रहा ये हाल

IND vs AFG: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से जीता भारत लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, जानें क्यों

IND vs AFG: T20 इतिहास में टीम इंडिया ने पहली बार किया ये कारनामा, संजू सैमसन की धमाकेदार पारी की बदौलत जीती सीरीज