IPL Chairman Arun Dhumal on Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने BCCI और राजस्थान रॉयल्स से वैभव सूर्यवंशी को सही रास्ता दिखाने के लिए उसे संभालने के लिए कहा है, ताकि उसका टेम्परामेंट बना रहे।
IPL Chairman Arun Dhumal on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको अपना मुरीद बना लिया है। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए सीनियर भारतीय टीम में उनके शामिल करने की मांग बढ़ती जा रही है। बाएं हाथ का यह बैटर हाल ही में इंडिया कॉल अप के एक कदम और करीब आ गया, जब उसे श्रीलंका में 50 ओवर की सीरीज के लिए इंडिया ए साइड में कॉल अप मिला। इसी बीच आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से वैभव को संभालने के लिए कहा है।
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के 19वें एडिशन में पहले ही 500 से ज्यादा रन (583) बना चुके हैं और उम्मीद करेंगे कि जब उनकी टीम मुल्लानपुर में एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी तो वह अपनी टीम को क्वालिफायर 2 में ले जाएंगे।
धूमल ने टीओआई से बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि बीसीसीआई और फ्रेंचाइजी को उसे सही रास्ता दिखाने के लिए उसे संभालने की जरूरत है, ताकि उसका टेम्परामेंट बना रहे। क्योंकि खेल सिर्फ फिजिकल स्किल के बारे में नहीं है, यह मेंटल टफनेस के बारे में भी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हम यह पक्का करने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे कि उसके पास जो स्किल सेट है, वह उसे आने वाले कई सालों तक भारत के लिए परफॉर्म करने दें।
उन्होंने आगे कहा कि किसी भी महान खिलाड़ी की तरह, वह भी उतार-चढ़ाव से गुजरेगा। यही खेल की खासियत है। वह फेल होगा। वह नीचे जाएगा, लेकिन खेल आपको इसी के लिए ट्रेंड करता है। आप उठते हैं और अगले गेम में बेहतर परफॉर्मेंस देते हैं। यह आपको जिंदगी के लिए तैयार करने के लिए बहुत जरूरी है। जिंदगी कभी भी एकतरफा सड़क नहीं होगी, जहां आप सिर्फ ऊपर उठते हैं।
धूमल ने कहा कि मुझे यकीन है कि इस पूरे सीजन में और अंडर-19 टीम के हिस्से के तौर पर अपने परफॉर्मेंस को देखते हुए उसने कई फेलियर देखे होंगे। लेकिन, अगले गेम में वह और भी बेहतर परफॉर्म करने और अपनी टीम को जिताने में मदद करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा कि वैभव आईपीएल की टैगलाइन को दिखाता है, जहां टैलेंट को मौका मिलता है।