क्रिकेट

CSK playoff qualification scenarios: क्या आज हारी तो प्लेऑफ की रेस से बाहर होगी सीएसके? समझें पूरे समीकरण

CSK playoff qualification scenarios: आईपीएल 2026 में सीएसके का सामना आज लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में एलएसजी से होगा। अगर चेन्‍नई इस मैच को हारती है तो उसका प्‍लेऑफ का गणित गड़बड़ा सकता हैं। आइये इस मैच से पहले सीएसके के सभी समीकरणों पर एक नजर डालते हैं।

2 min read
May 15, 2026
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स। (फोटो सोर्स: IANS)

CSK playoff qualification scenarios: आईपीएल 2026 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इस सीजन के लीग चरण में अब सिर्फ 12 मैच ही शेष हैं। लेकिन अभी तक सिर्फ दो टीम ही ऑफिशियली बाहर हुई हैं। जबकि कोई भी टीम क्‍वालीफाई नहीं कर सकी है। अब हर अगला मुकाबला अहम होने वाला है, जब कोई टीम बाहर होगी तो कोई टीम नॉकआउट के लिए क्‍वालीफाई करेगी। आज 15 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। ये मैच सीएसके के लिए बेहद अहम है, क्‍योंकि अगर वह हारती है तो उसके प्‍लेऑफ में पहुंचने के समीकरण गड़बड़ा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

दाम बड़े और दर्शन छोटे! जानें कैसा रहा LSG की लुटिया डुबाने वाले IPL इतिहास के सबसे महंगे ऋषभ पंत का प्रदर्शन

एलएसजी के पास खोने के लिए कुछ नहीं

लखनऊ सुपर जायंट्स के पास अब खोने को कुछ नहीं है, क्‍योंकि वह पहले ही आईपीएल 2026 से ऐलिमिनेट हो चुकी है। ऐसे में सीएसके को उसके खिलाफ उसके घर में संभलकर खेलना होगा। हालांकि पिछले मैच में एलएसजी को हराने के बाद सीएसके का मनोबल ऊंचा होगा। यहां से सीएसके की एक हार उसके लिए कैसे और कितनी घातक हो सकती है। आइये उसके सभी समीकरण पर एक नजर डालते हैं।

तीनों मैच जीते तो प्‍लेऑफ का टिकट पक्‍का

चेन्नई सुपर किंग्स के 11 मैचों के बाद 12 अंक हैं। उसका यहां से टॉप-2 में पहुंच पाना बेहद मुश्किल है। हालांकि टॉप-4 जगह बनाना संभव है। शुरुआत में हार की हैट्रिक लगाने वाली सीएसके अभी भी दौड़ में बनी हुई है, लेकिन अब समीकरण सीधा सादा है। अगर वह अपने सभी तीनों मैच जीतती है तो 18 अंकों के साथ आसानी से प्‍लेऑफ के लिए क्‍वालीफाई कर जाएगी।

एक मैच हारे तो दूसरों के नतीजों पर रहना होगा निर्भर

वहीं, अगर सीएसके अपने बाकी तीन मैचों में से एक मैच हार जाती और दो मैच जीत जाती है तो वह ज्‍यादा से ज्‍यादा 16 अंकों तक ही पहुंच पाएगी। अब जब 16 अंक हासिल करने वाली आरसीबी और जीटी प्‍लेऑफ में नहीं पहुंच सकी हैं तो फिर सीएसके कैसे पहुंच पाएगी। ऐसे में उसे दूसरों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। हालांकि सीएसके लिए अच्‍छी बात ये है कि उसका नेट रन रेट पॉजिटिव है।

दो मैच हारने पर होगी बाहर

सीएसके अगर यहां से तीन मैचों में से दो मैच हारती है तो वह प्‍लेऑफ की रेस से बाहर हो सकती है। क्‍योंकि आरसीबी, जीटी, एसआरएच और पीबीकेएस क्रमश: 16, 16, 14 और 13 अंकों के साथ शीर्ष चार में बनी हुई हैं और इन सभी का नेट रन रेट भी सीएसके से ज्‍यादा है।

ये भी पढ़ें

एक और 200 का स्कोर गया बेकार, पंजाब किंग्‍स के नाम दर्ज हुआ टी20 के इतिहास का शर्मनाक वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
Published on:
15 May 2026 12:28 pm
Also Read
View All