क्रिकेट

सिडनी टी-20 : स्वीपसन मैन ऑफ द मैच, पांड्या मैन ऑफ द सीरीज

-ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मिशेल स्वीपसन ने शानदार बॉलिंग करते हुए चटकाए तीन विकेट। चुने गए 'मैन ऑफ द मैच।'-टी20 सीरीज में 16, नाबाद 42 और 20 रनों की पारी खेलने वाले पांड्या को 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया।-पांड्या ने तीसरे और सीरीज के आखिरी टी20 मैच में कप्तान कोहली के साथ 44 रनों की साझेदारी करते हुए 20 रन बनाए।

2 min read
Dec 08, 2020

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली गई तीन मैचों की टी-20 सीरीज (T20 Series) का नतीजा 2-1 से भारत के पक्ष में रहा। भारत को मंगलवार को यहां खेले गए अंतिम मैच में 12 रनों से हार मिली। इस मैच में तीन अहम विकेट हासिल करने में वाले ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्वीपसन (mitchell swepson) को मैन ऑफ द मैच (Man of the match) चुना गया जबकि कई शानदार पारियां खेलने वाले भारत के हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को मैन ऑफ द सीरीज (Man of the series) का पुरस्कार मिला।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने सिडनी क्रिकेट मैदान (SCG) पर भारत को 12 रनों से हरा दिया। भारत (India) को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह कप्तान विराट कोहली (Captain Virat Kohli) (85) की शानदार पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 174 रन ही बना सकी और 12 रनों से मैच हार गई।

इससे पहले, मैथ्यू वेड के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 187 रनों का लक्ष्य रखा था। आस्ट्रेलिया की ओर से ग्लैन मैक्सवेल ने भी 54 रनों की पारी खेली।

स्वीपसन ने भारतीय पारी के दौरान शानदार बॉलिंग करते हुए तीन ओवरों में 23 रन देकर तीन अहम विकेट हासिल किए। स्वीपसन ने शिखर धवन (28), संजू सैमसन (10) और श्रेयस अय्यर के विकेट हासिल किए। अय्यर और सैमसन को स्वीपसन ने एक ही ओवर में आउट किया।

दूसरी ओर, इस सीरीज में 16, नाबाद 42 और 20 रनों की पारी खेलने वाले पांड्या को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। पांड्या ने तीसरे मैच में कप्तान कोहली के साथ 44 रनों की साझेदारी करते हुए 20 रन बनाए। दूसरे टी20 में पांड्या ने नाबाद 42 रन बनाकर भारत की जीत पक्की की थी।

Published on:
08 Dec 2020 09:24 pm
Also Read
View All