क्रिकेट

Ind vs Eng 2nd Test Match Preview : विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

-टीम इंडिया के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है।-पिछले दो महीनों में कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया हार चुके हैं दो टेस्ट मैच। रहाणे को कप्तानी सौंपने की अटकलें हुई तेज।-दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने किए अपनी टीम में 4 बदलाव। जेम्स एंडरसन की जगह स्टुअर्ट ब्रॉड की हुई एंट्री।  
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2021, 8:50 PM IST
team_india.jpg

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व वाली टीम इंडिया, इंग्लैंड (India vs england) के खिलाफ शनिवार से यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीत कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (world test championship) के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर पहले टेस्ट मुकाबले में 227 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दो मैच और इंग्लैंड के साथ सीरीज में जीत हासिल करनी होगी।

टीम इंडिया के लिए करो या मरो का मुकाबला
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जून में लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाना है और न्यूजीलैंड पहले ही खिताबी मुकाबले में जगह बना चुका है। अगर इंग्लैंड भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच जीत जाता है तो भारत की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएगी। ऐसी स्थिति में खिताबी मुकाबले में पहुंचने के लिए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जंग होगी।

मैच हारे तो कोहली पर होगा दवाब
कोहली के नेतृत्व में भारत पिछले दो महीनों में दो टेस्ट मैच हार चुका है जबकि कोहली की अनुपस्थिति में टीम की कमान संभालने वाले रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे में तीन मुकाबलों में दो मैच जीते थे। टेस्ट की कप्तानी रहाणे को सौंपने की चर्चा हो रही है और अगर टीम को कोहली की कप्तानी में एक भी हार मिलती है तो इस चर्चा में तेजी देखने को मिल सकती है।

इंग्लैंड ने किए चार बदलाव
इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले के लिए टीम में चार बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जगह नियमित नीति बदलाव के तहत स्टुअर्ट ब्रॉड को शामिल किया गया है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में खराब प्रदर्शन के कारण डॉम बेस को बाहर किया गया है और उनकी जगह ऑलराउंडर मोईन अली जबकि जोस बटलर के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स को शामिल किया गया है। चोटिल आर्चर की जगह क्रिस वोक्स और ओली स्टोन में से किसी एक खिलाड़ी को एकादश में जगह दी जाएगी।

अक्षर पटेल की हो सकती हैं एंट्री
भारतीय टीम भी इस मुकाबले के लिए बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम की जगह अक्षर पटेल को शामिल कर सकती है। अक्षर पहले टेस्ट में चोट के कारण बाहर रहे थे और हाल ही में उन्हें फिट घोषित किया गया था। भारत के लिए इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के कप्तान जोए रूट को रोकना सबसे जरुरी होगा जिन्होंने पहले टेस्ट में 218 रन बनाकर इंग्लैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था।

इस मुकाबले के लिए संभावित टीमें इस प्रकार हैंः-

इंग्लैंड : डॉम सिब्ले, रोरी बर्न्‍स, डेनियल लॉरेंस, जोए रूट कप्तान, बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, जैक लीच और ओली स्टोन।

भारत : विराट कोहली कप्तान, रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत विकेटकीपर, रिद्धिमान साहा विकेटकीपर, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर।

Published on:
Also Read
View All
IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स को मिल सकता है नया कप्तान, अक्षर पटेल को लेकर सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

ललित मोदी के बाद नेस वाडिया ने भी मिलाए जूही चावला के सुर में सुर, IPL में बड़े बदलाव की कर डाली मांग

U19 Asia Cup 2026: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के मुकाबले, दोनों जीते तो फिर फाइनल में होगी चिरप्रतिद्वंद्वियों की महाभिड़ंत, जानें कब-कहां खेले जाएंगे मैच

IND vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम में फिर 2 बड़े बदलाव, भारत के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्‍यू को तैयार 5 गेंद पर 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज

SMAT 2026-27: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए पंजाब टीम का ऐलान, रमनदीप सिंह बने कप्तान