क्रिकेट

Ind vs Eng: अहमदाबाद में कल से टी20 की जंग, ये 6 धुरंधर बल्लेबाज अंग्रेजों की बखिया उधेड़ने को है बेताब

-टीम इंडिया के ये धुरंधर देंगे अंग्रेजों को टी20 सीरीज में कड़ी टक्कर।-टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से दी थी मात।-अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा पहला टी20 मैच।-भारत और इंग्लैंड के बीच 12 मार्च से 20 मार्च के बीच खेली जाएगी टी20 सीरीज।  

2 min read
Mar 11, 2021

नई दिल्ली। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच कल यानी शुक्रवार से टी20 मैचों का घमासान होने जा रहा है। 12 मार्च से 20 मार्च के बीच भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-1 से करारी मात दी थी। अब टीम इंडिया का मकसद है टी20 सीरीज जीतना। आइए एक नजर डालते टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलवेन पर।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में रोहित शर्मा का बल्ला आग उगलने के लिए तैयार है। हाल ही खत्म हुई टेस्ट सीरीज में रोहित के बल्ले से 345 रन निकले थे। लेकिन टी20, टेस्ट से बिल्कुल अलग फॉर्मेट है तो रोहित को अपने नाम हिटमैन के मुताबिक, चौके और छक्कों की बारिश करनी होगी। फिलहाल वह शानदार फॉर्म में चल रहे हैं।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)
पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पार्टनशिप करने के लिए शिखर धवन बिल्कुल तैयार है। शिखर को टी20 में तेजी से रन बनाने के लिए पहचाना जाता है। उन्हें अपने नाम गब्बर सिंह के अनुसार इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ चौके और छक्के लगाकर अपनी धाक जमानी होगी।

विराट कोहली (Virat kohli)
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली टी20 सीरीज में नंबर पर तीन पर बैटिंग कर सकते हैं। भले ही कोहली का बल्ला टेस्ट सीरीज में खामोश रहा था, लेकिन वह टी20 में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।

केएल राहुल (KL Rahul)
केएल राहुल 4 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। ऐसे में श्रेयस अय्यर को टीम से बाहर बैठना पड़ सकता हैं।

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)
टेस्ट सीरीज में शानदार बैटिंग ओर कीपिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत नंबर 5 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पंत ने चौथे टेस्ट में शतक जड़ा था जिसकी वजह से उनका मनोबल उच्च लेवल पर है। लेकिन अब पंत के पास टी20 सीरीज में बल्ले से कमाल दिखाकर खुद को साबित करने का मौका है।

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
हार्दिक पांड्या नंबर 6 और ऑलराउंडर का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हार्दिक पांड्या टेस्ट टीम में शामिल थे, लेकिन वह एक मैच में भी नहीं खेले थे।

इसके अलावा भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, यजुवेन्द्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्सर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी. नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है।

Published on:
11 Mar 2021 05:09 pm
Also Read
View All