क्रिकेट

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, दो दिग्गज हुए बाहर, इनकी हुई वापसी

भारत के खिलाफ खेली जाने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान हो गया है। दो दिग्गज टीम से बाहर हो गए हैं तो कई खिलाड़ियों की एंट्री हुई है...
2 min read
Mar 21, 2021
england_odi_team-3.png

नई दिल्ली। भारत (Team India) के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड (England Team) की टीम का ऐलान हो गया है। इस 14 सदस्यीय टीम में दो दिग्गजों जोए रूट (Joe Root) और जोफ्रा आर्चर (Jofra archer) को जगह नहीं मिली है। खबर है कि आर्चर चोट के चलते टीम से बाहर हो गए हैं। वहीं एक साल बाद लेग स्पिनर मैट पर्किंसन की टीम में वापसी हुई है।

जोफ्रा के आईपीएल खेलने पर भी संदेह
जोफ्रा आर्चर टीम से बाहर होने के चलते अब इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे, जहां वह अपने एलबो का इलाज करवाएंगे। उन्हें टी20 सीरीज के दौरान गंभीर चोट लगी थी। ऐसे में खबर आ रही है कि जोफ्रा के आईपीएल में खेलने पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं।

इन खिलाड़ियों की हुई वापसी
मैट पर्किंसन की अगर बात करें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2020 में डेब्यू किया था। वहीं लियाम लिविंग्सटोन और रीस टोप्ली की भी टीम में वापसी हुई है। इन दोनों प्लेयर्स को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सितंबर में हुए सीरीज में मौका नहीं मिला था। जेक बॉल, क्रिस जॉर्डन और डेविड मलान टीम के साथ कवर के तौर पर जुड़े रहेंगे।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की पूरी टीम इस प्रकार है
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरेस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम करन, टॉम करन, लियाम लिविंग्सटोन, मैट पर्किंसन, आदिल रशीद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टोप्ली और मार्क वुड।

टेस्ट और टी20 दोनों सीरीज में हारी इंग्लैंड
बता दें कि भारत के दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम पहले टेस्ट सीरीज में और अब टी20 सीरीज में हार का मुंह देखना पड़ा। ऐसे में मेहमान टीम वनडे सीरीज भी जीतना चाहेगी।

Updated on:
21 Mar 2021 10:05 pm
Published on:
21 Mar 2021 10:00 pm
Also Read
View All
कुलदीप यादव को बार-बार भारत की प्लेइंग 11 से बाहर करने पर पूर्व दिग्गज ने चेताया, बताया श्रीलंका में खिलाना क्यों जरूरी?

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी का खुलासा, पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने हेड कोच गौतम गंभीर को दी वार्निंग

WTC 2025-27 Points Table में टॉप-2 में जगह बनाने के लिए बांग्लादेश टीम में एक बड़ा बदलाव, लिटन दास की वापसी

Duleep Trophy: सेंट्रल जोन के कैप्टन बने रजत पाटीदार, रिंकू सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें पूरा स्क्वाड

नए कप्तान और नए कोच के साथ बैजबॉल खेलना जारी रखेगी इंग्‍लैंड, जो रूट ने पाकिस्‍तान सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान