क्रिकेट

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स को लगा झटका, टीम का सदस्य हुआ कोरोना पॉजिटिव

IPL 2020 शुरू होने से पहले ही लगातार बढ़ रही चुनौतियां चेन्नई सुपर किंग्स के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम का सपोर्ट स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव आईपीएल के लिए यूएई आए अब तक 1988 लोगों का हो चुका कोरोना टेस्ट
2 min read
IPL 2020
आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले मंडराया कोरोना का साया

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2020 ) का 13वां सीजन शुरू होने से पहले ही मुश्किलों के साए से गुजर रहा है। पहले लॉकडाउन के चलते सीजन आगे बढ़ा फिर निजी कारणों से खिलाड़ी घरों को लौटने लगे और अब कोरोना का साया टीमों पर भारी पड़ रहा है। ताजा मामला दिल्ली कैपिटल्स का सामने आया है। सीजन शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi Capitals ) को बड़ा झटका लगा है। टीम पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है।

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स का एक सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस खबर के साथ ही टीम में डर का माहौल है। हालांकि फिलहाल इस सदस्य को क्वारंटीन कर दिया गया है। लेकिन आशंका है कि इनके संपर्क में आने वाले अन्य सदस्य भी पॉजिटिव ना निकल आएं।

आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले ही एक के बाद एक चुनौतियों को सामना कर रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स पर भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सहायक फीजियोथेरेपिस्ट को कोरोना संक्रमित पाया गया है और फिलहाल उन्हें क्वांरटीन कर दिया गया है।

टीम की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है कि उनके सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य में कोरोना संक्रमण पाया गया है। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ये जानकारी भी दी गई है पहले सदस्य की दो जांच निगेटिव पाई गई थी, लेकिन तीसरी जांच में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसके बाद सदस्य को तुरंत क्वारंटीन कर दिया गया है।

टीम की ओर से जारी बयान के मुताबिक अब तक सहायक फिजियोथैरेपिस्ट टीम के किसी अन्य सदस्य खास तौर पर किसी खिलाड़ी के संपर्क में नहीं आए थे। ऐसे में मुमकिन है कि ये खतरा अन्य खिलाड़ियों पर फिलहाल नहीं है।

अब तक 1988 लोगों के हुए कोरोना टेस्ट
आपको बता दें कि बीसीसीआई की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आईपीएल 2020 खेलने यूएई पहुंचे टीम के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को मिलाकर अब तक 1988 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है।

सीएसके के 13 सदस्य कोरोना की चपेट में
आपको बता दें कि इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 13 सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी, इनमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे।

Published on:
07 Sept 2020 10:38 am
Also Read
View All
IND vs ENG: मैनचेस्टर में ही खेला गया था वो मैच, जिसके किस्स आज भी क्रिकेट जगत में सुने जाते हैं, जानें तब क्या-क्या हुआ था

IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को आउट करने वाले साकिब महमूद बाहर, पहली बार टी20 खेलेंगे जोश टंग

‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट