6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI: जिस रन आउट को लेकर अंपायर से भिड़े शिमरोन हेटमायर, उसके साथ ही अपने नाम किया बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

Shimron Hetmyer Run Out: भारत के खिलाफ पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने पावरप्‍ले में ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। बदकिस्‍मती से शिमरोन हेटमायर रन आउट हुए, तो फैसले के खिलाफ अंपायर से जा भिड़े, लेकिन अंपायर ने अपना फैसला नहीं बदला। इसके साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 06, 2026

Shimron Hetmyer Run Out

रन आउट होने के बाद अंपायर से बहस करते शिमरोन हेटमायर। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Shimron Hetmyer Run Out controversy: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज की टीम ने पावरप्‍ले में ही अपने शीर्ष तीन बल्‍लेबाजों को खो दिया। इस दौरान शिमरोन हेटमायर के रन आउट को लेकर थोड़ा विवाद भी हुआ। हेटमायर फैसले को लेकर सीधे अंपायर से जा भिड़े और खुद को नॉट आउट बताया। जबकि रिप्‍ले में साफ नजर आया कि जब बेल्‍स गिरीं, तो हेटमायर का बल्‍ला हवा में था। इस रन आउट के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वेस्‍टइंडीज के सबसे ज्‍यादा बार रन आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए।

T20I में शिमरोन के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

शिमरोन हेटमायर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा बार रन होने वाले वेस्‍टइंडीज के बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। वह अब तक सात बार रन आउट हो चुके हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर आंद्रे फ्लेचर (6 बार रन आउट) हैं, जबकि तीसरे नंबर पर उनके कप्‍तान शाई होप हैं, जो चार बार रन आउट हो चुके हैं।

T20I में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सबसे ज्यादा बार रन आउट

रैंकबल्लेबाजरन आउट
1शिमरोन हेटमायर7
2आंद्रे फ्लेचर6
3शाई होप4
3अकील हुसैन4
3सुनील नरेन4
3आंद्रे रसेल4
3लेंडल सिमंस4

शिमरोन हेटमायर ने फैसले पर जताई नाराजगी

दरअसल, शिमरोन हेटमायर ने शॉट खेला तो अक्षर पटेल के बाएं हाथ से गेंद डिफ्लेक्ट होकर कवर की तरफ गई। श्रेयस ने आगे बढ़कर विकेटकीपर संजू सैमसन को थ्रो किया। गेंद वाइड थी इसलिए सैमसन को स्टंप पर गेंद लगाने में थोड़ा समय लगा। इसी बीच हेटमायर ने डाइव लगाई, लेकिन जब स्टंप जले तो बल्ला और हैंडल हवा में थे। साफ नजर आ रहा था कि तीसरे अंपायर ने सही फैसला लिया है, क्‍योंकि बल्‍ले की परछाई भी साफ नजर आ रही थी। लेकिन, हेटमायर अंपायर के इस फैसले से बिलकुल भी खुश नहीं थे। इसको लेकर उन्होंने अंपायर से बहस भी की, लेकिन अंपायर ने आउट बताते हुए मैदान के बाहर जाने को कहा और हेटमायर गुस्‍से में मैदान के बाहर चले गए।