6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs WI 1st T20: श्रेयस अय्यर ने 200 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से शतक जड़ बनाई गेंदबाजों की रेल, भारत ने 32 गेंद शेष रहते जीता मैच

IND vs WI 1st T20 Score: वेस्‍टइंडी के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। इस जीत में सबसे बड़ा योगदान भारतीय कप्‍तान श्रेयस अय्यर का रहा, जिन्‍होंने 200 से ऊपर के स्‍ट्राइक रेट से शतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Oct 06, 2026

IND vs WI 1st T20 Score, Shreyas Iyer,

भारतीय टी20 टीम के कप्‍तान श्रेयस अय्यर। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

India vs West Indies 1st Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से 32 गेंद शेष रहते बड़ी जीत दर्ज की है। लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्‍टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्‍टइंडीज की टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 171 रन पर ही ढेर हो गई। इसके जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में आसानी से लक्ष्‍य को हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। भारत की इस जीत के हीरो कप्‍तान श्रेयस अय्यर रहे, जिन्‍होंने 43 गेंदों का सामना करते हुए 237 के स्‍ट्राइक रेट से 10 चौके और 6 छक्‍कों की मदद से नाबाद 102 की मैच जिताऊ पारी खेली।

वेस्‍टइंडीज ने भारत के सामने रखा 172 रन का लक्ष्‍य

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी वेस्‍टइंडीज ने भारत के सामने 172 रन का लक्ष्‍य रखा था। विंडीज के शुरुआत बेहद ही खराब रही। उसने पावरप्‍ले में 44 रन के स्‍कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद शाई होप का रदरफोर्ड ने अच्‍छा साथ दिया। इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए महज 35 गेंदों पर 63 रन की साझेदारी हुई।

कप्‍तान होप 37 गेंदों पर छह चौके और दो छक्‍कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। फिर रोस्‍टन चेज (5) भी 114 के स्‍कोर पर चलते बन। यहां से लग रहा था कि वेस्‍टइंडीज की टीम 150 के भीतर सिमट जाएगी। लेकिन, रदरफोर्ड ने एक छोर संभालते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया ओर वेस्‍टइंडीज की टीम को 171 के स्‍कोर तक पहुंचाया।

श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी पारी

172 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी कुछ खास नहीं, लेकिन तेज जरूर रही। उसने 2.3 ओवर में 29 के स्‍कोर पर ओपनर अभिषेक शर्मा (21) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद टीम का स्‍कोर 35 पर ही पहुंचा था कि संजू सैमसन भी महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

यहां से कप्‍तान श्रेयस अय्यर ईशान किशन का साथ देने क्रीज पर उतरे और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 67 गेंदों पर 137 रन की अटूट साझेदारी हुई और भारत ने यह मुकाबला 14.2 ओवर में ही जीत लिया। ईशान किशन ने जहां 27 गेंदों पर 5 चौकों की सहायत से नाबाद 37 रन की पारी खेली। वहीं, कप्‍तान अय्यर ने 43 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्‍कों की मदद से नाबाद 102 रन की शतकीय पारी खेली।