क्रिकेट

IPL 2021: आरआर के इस ऑलराउंडर ने कहा-‘बुमराह का सामना करना एक बुरे सपना है’, कोहली का बड़ा फैन

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ऑलराउंडर खिलाड़ी रियान पराग ( Riyan Parag) ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया। बोले-'उनका सामना करना एक बुरा सपना है'  
2 min read
• •
Updated: 27 Mar 2021, 5:12 PM IST
jasprit_bumrah.png

नई दिल्ली। ऑलराउंडर रियान पराग ( Riyan Parag) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से तीसरी बार खेलने जा रहे हैं। असम का यह युवा खिलाड़ी पहली बार 2019 में आरआर (RR) की टीम की तस्वीर में नजर आया था। शुरू से ही वह अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रहे हैं। पिछले सीजन में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 12 मैचों में भाग लिया और 86 रन बनाए।

बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
रियान फिलहाल क्वॉरंटीन पीरियड में हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने उनसे सवाल किया कि दुनिया के सबसे मुश्किल गेंदबाज कौनसे हैं जिसके खिलाफ स्कोर करना आसान नहीं है तो उन्होंने जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। रियान ने कहा, 'जसप्रीत बुमराह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उनका सामना करना और उसके खिलाफ स्कोर करना एक बुरा सपना है।'

कोहली मेरा रोल मॉडल
19 वर्षीय रियान पराग ने खुलासा किया कि वह शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना बेहद पसंद करते हैं। वहीं मेरा पसंदीदा क्रिकेट ग्राउंड ईडन गार्डन है। यह भी कहा कि वह विराट कोहली के बहुत बड़े प्रशसंक हैं। मेरा रॉल मॉडल हमेशा विराट कोहली ही रहे हैं। मैं एक खिलाड़ी के रूप और इंसान के रूप में विराट कोहली की प्रशंसा करता हूं। इसलिए, वे विराट कोहली हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया था शानदार प्रदर्शन
रियान फिलहाल क्वारंटीन पीरियड में हैं। उन्होंने टी20 टूर्नामेंट में असम के खिलाफ कप्तानी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 141.84 की स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए और पांच विकेट लिए। राजस्थान रॉयल्स केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Published on:
Also Read
View All
WBBL 2026 live streaming: शुरू हुआ महिला बिग बैश लीग का रोमांच, भारत में कब और कहां देखें मैच?

भारत ने पिछली बार हैमिल्टन में दर्ज की थी धमाकेदार जीत, जब 2 गेंद पर चाहिए थे 10 रन, रोहित शर्मा ने 2 छक्के मारकर जिताया था मैच

‘वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं देना तो घरेलू क्रिकेट खेलने दो’, पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा की दो टूक

IND vs NZ 5th T20I Playing 11: आखिरी T20I में बड़े फेरबदल के साथ उतरेगा भारत! वैभव सूर्यवंशी समेत इन 2 की हो सकती है वापसी

Hong Kong Sixes में भारतीय टीम का बुरा हाल, बाउल सेमीफाइनल में इंग्‍लैंड ने 3 रनों से हराया, अब 11वें-12वें स्‍थानों के लिए बांग्‍लादेश से होगी भिड़ंत