क्रिकेट

KKR vs GT: आज IPL 2026 प्लेऑफ की रेस में गुजरात टाइटंस सबसे पहले करेगी अपना टिकट पक्का, KKR से होगी भिड़ंत

Gujarat Titans Playoffs Qualification: IPL 2026 में आज ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच महामुकाबला होने जा रहा है। लगातार 5 मैच जीतकर आ रही GT की टीम आज जीत दर्ज करते ही इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है।
2 min read
May 16, 2026
Gujarat Titans Playoffs Qualification, गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात टाइटंस (GT) (Photo - IANS)

Gujarat Titans became the first team to qualify: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आधे सफर तक गुजरात टाइटंस (GT) की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल है। अपने शुरुआती 7 मैचों में से टीम सिर्फ 3 मैच जीत पाई थी और पॉइंट्स टेबल में काफी नीचे चल रही थी। टीम का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह फ्लॉप था और एक बार फिर साफ दिख रहा था कि टीम सिर्फ अपने टॉप ऑर्डर के भरोसे चल रही है। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको हैरान कर दिया। 12 मैच खत्म होने के बाद आज गुजरात टाइटंस लगातार 5 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी है। अब उन्हें प्लेऑफ का टिकट पक्का करने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है और वो ऐसा करने वाली इस सीजन की पहली टीम बन जाएंगे।

शुरुआत में झटके, फिर दमदार वापसी

गुजरात का यह सीजन किसी रोलर-कोस्टर राइड जैसा रहा है। उन्होंने शुरुआती दो मैच गंवाए, फिर लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की। इसके बाद मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें एक करारी शिकस्त दी (99 रनों की बड़ी हार) और फिर अगले ही मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भी मात मिली। बेंगलुरु से हारने के बाद तो जैसे गुजरात ने रुकने का नाम ही नहीं लिया। टीम ने अपनी कमियों को सुधारा और लगातार 5 मैच जीतती चली गई।

इस दौरान उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 77 रनों से और हैदराबाद (SRH) को 82 रनों के विशाल अंतर से धूल चटाई। जेसन होल्डर जैसे के आने से टीम को गहराई मिली और वॉशिंगटन सुंदर के छोटे मगर धमाकेदार कैमियो ने टीम को बेहतरीन फिनिशर दिया। अब गुजरात 12 मैचों में 16 अंकों (8 जीत) के साथ प्लेऑफ के बिल्कुल करीब है।

केकेआर के लिए करो या मरो की स्थिति

दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कहानी बिल्कुल उलट रही है। उनका सीजन का पहला हाफ बेहद खराब रहा, जहां वे शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाए (पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश में धुलने से सिर्फ 1 पॉइंट मिला था)।

इसके बाद केकेआर ने शानदार वापसी की और लगातार 4 मैच जीते, लेकिन पिछले मैच में आरसीबी के हाथों मिली 6 विकेट की हार ने उनके समीकरण बिगाड़ दिए हैं। आज ईडन गार्डन्स (Kolkata) में अगर केकेआर हारती है, तो वो पूरी तरह बाहर है, लेकिन उनकी किस्मत दूसरों के नतीजों पर टिक जाएगी। केकेआर के अब 3 मैच बचे हैं और तीनों ही उनके होम ग्राउंड पर हैं।

Also Read
View All
IND vs ENG: मैनचेस्टर में ही खेला गया था वो मैच, जिसके किस्स आज भी क्रिकेट जगत में सुने जाते हैं, जानें तब क्या-क्या हुआ था

IND vs ENG 2nd T20: संजू सैमसन-श्रेयस अय्यर को आउट करने वाले साकिब महमूद बाहर, पहली बार टी20 खेलेंगे जोश टंग

‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट