क्रिकेट

RCB को मैच जिताने के बाद भावुक हुए क्रुणाल पंड्या, रुंधा गला तो इयान बिशप को मांगनी पड़ी माफी

Krunal Pandya get emotional: आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मैच में अपनी पुरानी टीम एमआई को हराने और टूर्नामेंट से बाहर करने में अहम भूमिका निभाने वाले क्रुणाल पंड्या मैच के बाद बेहद भावुक हो गए। एमआई के खिलाफ जीत दिलाने के बाद क्रुणाल कीरोन पोलार्ड के साथ बिताए पलों का याद कर उनका गला भर आया।

2 min read
May 11, 2026
मैच के बाद इयान बिशप से बात करते क्रुणाल पंड्या। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Krunal Pandya get emotional: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया आईपीएल 2026 का मुकाबला काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। महज 167 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी आरसीबी की पारी में कई ऐसे नाटकीय मोड़ आए, जब मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी हो गया, लेकिन अंतत: आरसीबी आखिरी गेंद पर रोमांचक जीत दर्ज करते हुए एमआई को टूर्नामेंट से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। आरसीबी की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले क्रुणाल पंड्या लाइव प्रसारण के दौरान भावुक हो गए। कीरोन पोलार्ड के साथ बिताए पांच को याद करते हुए उनका गला रुंध गया। यह देख इयान बिशप को उनसे माफी मांगनी पड़ी।

ये भी पढ़ें

‘यह बात पचाना मुश्किल है’, आईपीएल 2026 से बाहर होने के बाद भड़के MI के कप्‍तान सूर्यकुमार यादव

क्रुणाल के लिए काफी अहम पल

क्रुणाल ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच की सबसे निर्णायक पारी खेली और 73 रन बनाए, जिससे आरसीबी दो विकेट से जीत दर्ज करते हुए 167 रनों के लक्ष्य तक पहुंच सकी। इस नतीजे से मुंबई इंडियंस का अभियान एक और करीबी हार के साथ समाप्त हो गया। वहीं, क्रुणाल के लिए यह पल काफी अहम था। उन्होंने 2016 से 2021 के बीच एमआई के साथ छह सीजन बिताए थे और तीन आईपीएल खिताब जीते थे। वह टीम के सबसे मजबूत दौर में फ्रेंचाइजी के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडर विकल्पों में से एक बन गए थे।

पोलार्ड के साथ रिश्ते को याद कर भावुक हुए क्रुणाल

मैच के बाद इयान बिशप के साथ क्रुणाल ने पोलार्ड के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। पोलार्ड मुंबई इंडियंस की खिताब जीतने वाली टीम के मुख्य सदस्य थे और आज भी फ्रेंचाइजी का हिस्‍सा हैं। क्रुणाल ने कहा कि पॉली (कीरोन पोलार्ड) मेरे बड़े भाई हैं। मैंने मुंबई इंडियंस में अपने सबसे बेहतरीन छह साल बिताए हैं।

मुझे याद है कि कीरोन पोलार्ड और पंड्या भाई वहां टीम के मुख्य आधार हुआ करते थे। जाहिर है, यह एक भावुक पल है और मैं पोलार्ड से बहुत प्यार करता हूं। वह एक बेहतरीन इंसान हैं। इस फॉर्मेट के GOAT (सर्वकालिक महान खिलाड़ी) हैं, जिन्होंने इतने सारे खिताब और मैच जीते हैं। जैसा कि वह कहते हैं, आप एक अच्छे इंसान को कभी दबा नहीं सकते।

एमआई के सबसे सफल दौर के साथी

एमआई के खिलाफ क्रुणाल की पारी के पीछे यही इतिहास था। वह कोई आम पूर्व खिलाड़ी नहीं थे, जो अपनी पुरानी टीम का सामना कर रहे हैं। वह उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टीम के सबसे सफल दौर को बनाने में मदद की थी। रविवार को उनकी पारी ने आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचा दिया और एमआई की प्लेऑफ की उम्मीदों को खत्म कर दिया।

'तुम्हारी आवाज में कंपन सुनाई दे रहा है'

जैसे-जैसे क्रुणाल बोलते रहे, उनकी भावनाएं साफ नजर आने लगीं। बिशप ने उनकी आवाज में तनाव को महसूस किया और धीरे से इंटरव्यू खत्म करने का फैसला किया। बिशप ने कहा कि मुझे तुम्हारी आवाज में कंपन सुनाई दे रहा है। इसलिए, मैं उसके लिए माफी चाहता हूं। अब मैं तुम्हें जाने देता हूं।

ये भी पढ़ें

RCB ने आखिरी गेंद पर दर्ज की रोमांचक जीत, टूर्नामेंट बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी मुंबई इंडियंस
Published on:
11 May 2026 08:07 am
Also Read
View All