
नई दिल्ली। आईपीएल 2020 (IPL 2020) जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है रोमांच दोगुना होता जा रहा है। एक तरफ जहां बल्लेबाज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं। वहीं गेंदबाज भी अपना पूरा दमखम दिखा रहे हैं। इस सीजन में कई ऐसे गेंदबाज हैं जिनका सामना करने से पहले बैट्समैन चार बार सोचते हैं कि किस गेंद को किस तरह से खेलना है या कोई लंबा शॉट लगाना है। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के सिर पर्पल कैप सजती है। तो आइए जानते हैं कि इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज कौनसे हैं और इनमें कितने भारतीय हैं।
1-कैगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल्स)
(मैच—11, विकेट—23, इकॉनमी—7.64, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन-4/24
2-जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस)
(मैच - 10, विकेट - 17, इकॉनमी - 7.32, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 19/4)
3-मोहम्मद शमी (किंग्स XI पंजाब)
(मैच - 11, विकेट - 17, इकॉनमी - 8.43, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 15/3
4-ट्रेंट बोल्ट (मुंबई इंडियंस)
(मैच - 10, विकेट - 16, इकॉनमी - 8.05, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 18/4)
5-जोफ्रा आर्चर (राजस्थान रॉयल्स)
(मैच- 11, विकेट - 15, इकॉनमी - 6.61, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 19/3)
6-युजवेंद्र चहल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
(मैच - 10, विकेट - 15, इकॉनमी - 7.2, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 18/3)
7-राशिद खान (सनराइजर्स हैदराबाद)
(मैच - 1, विकेट - 14, इकॉनमी - 5.29, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 12/3)
8-एनरिक नॉर्टजे (दिल्ली कैपिटल्स)
(मैच - 10, विकेट - 14, इकॉनमी - 7.65, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 33/3)
9-राहुल चाहर (मुंबई इंडियंस)
(मैच - 10, विकेट - 13, इकॉनमी रेट - 7.19, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 18/2)
10- वरुण चक्रवर्ती (कोलकाता नाइटराइडर्स)
(मैच - 10, विकेट - 12, इकॉनमी - 7.05, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - 20/5)