क्रिकेट

PBKS vs MI weather Report: पंजाब और मुंबई के मैच पर ऑरेंज अलर्ट का खतरा! बारिश से धुला मुकाबला तो पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगेगा झटका

IPL 2026 rain alert in PBKS vs MI: धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले पर बारिश का साया है। आईएमडी (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानिए अगर मैच रद्द हुआ तो पंजाब किंग्स के प्लेऑफ समीकरण पर क्या असर पड़ेगा और क्या है पिच का हाल।

2 min read
May 14, 2026
pre monsoon effect continues heavy rain alert ipl 2026 match 58th pbks mi dharmsala weather pitch report हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) स्टेडियम धर्मशाला (Photo - IANS)

PBKS vs MI weather report Dharamsala: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जाएगा। 14 मई को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने धर्मशाला के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और गुरुवार को भारी बारिश की संभावना जताई है। पूरे दिन आसमान में 70 प्रतिशत बादल छाए रहने की उम्मीद है, जिससे मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

हिमाचल में प्री-मानसून का हाल: IMD की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। धर्मशाला में आईपीएल मैच के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी की 40 से 50 प्रतिशत संभावना बनी हुई है, जिससे खेल में रुकावट आ सकती है।

PBKS vs MI: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां की काली मिट्टी वाली पिच पर अच्छी गति और उछाल मिलती है, जिससे स्ट्रोक खेलना काफी आसान हो जाता है। ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां की पतली हवा में गेंद तेजी से ट्रैवल करती है, जिससे छक्के मारना और भी आसान हो जाता है। नतीजतन, इस स्टेडियम में अक्सर हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

धर्मशाला के मौसम का हाल

मौसम की बात करें तो 14 मई को धर्मशाला का मौसम ठंडा रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश के 30% चांस है। वहीं मैच के दौरान नमी 54% रहेगी। बारिश की वजह से मैच वधित हो सकता है। वहीं हवा 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

मैच रद्द हुआ तो किसका होगा फायदा?

अगर बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाता है, तो पंजाब (PBKS) और मुंबई (MI) को 1-1 अंक बांटना पड़ेगा। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। लेकिन पंजाब के लिए 1 अंक मिलने का मतलब है कि वे टॉप-2 की रेस से लगभग बाहर हो जाएंगे, क्योंकि वे अधिकतम 18 अंकों तक ही पहुंच पाएंगे।

दोनों टीमों का हाल: फॉर्म और फिटनेस

पंजाब किंग्स की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए यह करो या मरो की स्थिति है। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस सिर्फ अपने सम्मान के लिए खेल रही है। मुंबई की टीम में हार्दिक पांड्या नहीं होंगे, जो अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। धर्मशाला में तापमान 17°C के आसपास रहने की उम्मीद है, जो खिलाड़ियों के लिए सुखद होगा, लेकिन आसमान में छाए काले बादल फैंस की चिंता बढ़ा रहे हैं।

Updated on:
14 May 2026 04:44 pm
Published on:
14 May 2026 04:43 pm