क्रिकेट

Rajasthan Royals playoffs scenario: राजस्थान रॉयल्स प्‍लेऑफ का टिकट पाने से कितनी दूर, समझें पूरा समीकरण

Rajasthan Royals playoffs scenario: राजस्‍थान रॉयल्‍स 9 में से छह मैच जीतकर 12 अंकों के साथ टॉप-4 में बनी हुई है। पिछले मैच में सनराइजर्स से हारने के बाद पंजाब किंग्‍स के खिलाफ उसने शानदार कमबैक किया है। अब यहां से प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे कितनी जीत की दरकार होगी। आइये जानते हैं।

2 min read
Apr 29, 2026
Rajasthan Royals playoffs scenario
पंजाब किंग्‍स के खिलाफ जीत का जश्‍न मनाती राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Rajasthan Royals playoffs scenario: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में लगातार सनराइजर्स से हारने के बाद वापसी कर ली है। मंगलवार 28 अप्रैल को आरआर ने पंजाब किंग्‍स को उसके घरेलू मैदान न्‍यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 6 विकेट से शिकस्‍त दी। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल डोनोवन फरेरा की शानदार पारियों की बदौलत उसने 223 के विशाल स्‍कोर को चेज किया। आरआर ने इस सीजन की अपनी छठी जीत दर्ज की है। फिलहाल ये फ्रैंचाइजी टॉप-4 में बनी हुई है। अब आरआर प्‍लेऑफ का टिकट पाने से कितनी दूर है? आईये आपको भी बताते हैं।

IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में जबरदस्‍त प्रदर्शन किया है। उसने अपने 9 में से छह मैच जीते हैं, जबकि तीन में उसे हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल वह पॉइंट्स टेबल पर तीसरे पायदान पर है। उनके पास 12 पॉइंट्स हैं और उसका नेट रन रेट +0.617 है।

लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स के बाकी मैच

1 मई- बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स

9 मई- बनाम गुजरात टाइटंस

17 मई- बनाम दिल्‍ली कैपिटल्‍स

19 मई- बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स

24 मई- बनाम मुंबई इंडियंस

आईपीएल प्‍लेऑफ का जादुई आंकड़ा

आमतौर पर आईपीएल के प्‍लेऑफ में पहुंचने के लिए 16 अंक काफी होते हैं। 16 अंक हासिल करने वाली टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाती है। हालांकि, 14 अंक वाली टीमें भी क्‍वालीफाई करती रही हैं। 2024 के आईपीएल आरसीबी ने, 2021 में केकेआर ने तो 2020 में आरसीबी ने 14 अंक के साथ ही क्‍वालीफाई किया था। लेकिन, इसके लिए नेट रन रेट और दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ता है।

राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ समीकरण

आईपीएल 2008 यानि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के पहले सीजन का खिताब राजस्‍थान रॉयल्‍स ने जीता था। इस बार आरआर काफी मजबूत नजर आ रही है और दावेदारों में से एक भी है। अब यहां से उसे पांच में से सिर्फ दो मैच जीतने होंगे, ताकि वह 16 अंक लेकर सीधे क्‍वालीफाई कर जाए। अगर वह इससे ज्‍यादा मैच जीतने में सफल होती है तो टॉप पर रहते हुए क्‍वालीफायर-1 भी बन सकती है।

Published on:
29 Apr 2026 11:30 am
Also Read
View All
INDW vs SAW: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत से भारतीय टीम का सेमीफाइनल हो सकता है कन्फर्म, जानें कब और कहां देखें लाइव

NZ W vs IRE W: आयरलैंड को हराने में भी न्यूजीलैंड के छूटे पसीने, रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

IPL Trade: दिल्ली कैपिटल्स में होगी ऋषभ पंत की वापसी, सैलरी में भी होगी कटौती, बदले में यह दिग्गज खिलाड़ी जाएगा LSG

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका -ए के खिलाफ फ़ाइनल खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच

Tri Series: अफगानिस्तान को 103 रन के बड़े अंतर से हरा फ़ाइनल में पहुंचा श्रीलंका, भारत से होगा ख़िताबी मुक़ाबला