क्रिकेट

RCB vs KKR: आज लगातार 5वीं जीत दर्ज करेगी केकेआर या आरसीबी रोकेगी विजय रथ, जानें कौन-किस पर पड़ेगा भारी?

RCB vs KKR Head to Head Record: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्‍टेडियम में आज मेजबान आरसीबी और केकेआर के बीच बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले जान लें दोनों के एक-दूसरे के खिलाफ आंकड़े कैसे रहे हैं?

2 min read
May 13, 2026
अभ्‍यास सत्र के दौरान विराट कोहली से बात करते केकेआर के खिलाड़ी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/RCBTweets)

RCB vs KKR Head to Head Record: आईपीएल 2026 का लीग चरण अब बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। यहां से हर दिन किसी के लिए समीकरण बनेंगे तो किसी के बिगड़ेंगे। इसी कड़ी में आज बुधवार 13 मई को टूर्नामेंट का 57वां मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्‍टेडियम में मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। शाम 7.30 बजे से खेला जाने वाला ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है, क्‍योंकि आरसीबी इस मैच को जीतकर प्‍लेऑफ का टिकट हासिल करना चाहेगी तो केकेआर रेस में बने रहने के इरादे से उतरेगी। इस मैच से पहले इन दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

ये भी पढ़ें

RCB Playoffs Qualification Scenario: 8 मैच जीतने के बावजूद GT को प्लेऑफ्स में एंट्री नहीं, लेकिन इतनी जीत के बाद RCB का टिकट पक्का, जानें कैसे

आरसीबी बनाम केकेआर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इन दोनों का अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 36 बार आमना-सामना हुआ है। इनमें से केकेआर ने 20 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो आरसीबी के हाथ 15 जीत लगी हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। इस तरह अब तक कोलकाता का पलड़ा ज्‍यादा भारी रहा है।

आरसीबी की असली ताकत उसकी गेंदबाजी

वहीं, केकेआर के कप्‍तान अजिंक्य रहाणे के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार का पलड़ा भारी है। उन्होंने रहाणे को 18 पारियों में सात बार आउट किया है। वहीं, क्रुणाल भी एक अच्छा विकल्प हैं, जिन्होंने पांच विकेट लिए हैं। जोश हेज़लवुड ने एलन को तीन पारियों में दो बार आउट किया है, जिससे यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो जाता है।

केकेआर के पास सुनील नरेन के रूप में बड़ा हथियार

केकेआर के खिलाफ 32 पारियों में 1021 रन बना चुके विराट कोहली के खिलाफ सुनील नरेन का इस्तेमाल करना केकेआर के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इस स्पिनर ने कोहली को चार बार आउट किया है। नरेन, देवदत्त पडिक्कल के खिलाफ भी एक अच्छा विकल्प हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें तीन पारियों में दो बार आउट किया है। इसके अलावा क्रुणाल और शेफर्ड के खिलाफ भी वे प्रभावी हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने इन दोनों को ही तीन-तीन बार आउट किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिक डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नरेन, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती।

ये भी पढ़ें

चरम पर पहुंचा IPL का रोमांच! 16 अंक हासिल करने वाली GT अभी भी हो सकती है प्लेऑफ्स से बाहर, जानें कैसे
Published on:
13 May 2026 12:47 pm
Also Read
View All