क्रिकेट

रियान पराग RR के ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करते पकड़े गए, ई-सिगरेट बैन के चलते मिल सकती है ये कड़ी सजा

Riyan Parag smokes in dressing room: रियान पराग राजस्‍थान रॉयल्‍स के ड्रेसिंग रूम के अंदर स्‍मोकिंग करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। भारत में ई-सिगरेट का उत्‍पादन, बेचना, खरीदना और इसका सेवन करना प्रतिबंधित है। ऐसे में उन पर जेल और भारी जुर्माने का खतरा मंडरा रहा है।

2 min read
Apr 29, 2026
ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते कैमरे में कैद हुए रियान पराग। (फोटो सोर्स: वीडियो स्‍क्रीन शॉट)

Riyan Parag smokes in dressing room: राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार रात पंजाब किंग्स के खिलाफ उसी घर न्‍यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की है। अपनी इस छठी जीत के साथ आरआर ने पीबीकेएस के जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया है। लेकिन, इस जीत से ज्‍यादा सुर्खियों में रियान पराग बने हैं। राजस्‍थान के कप्तान को ड्रेसिंग रूम में स्‍मोकिंग करते पकड़े गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है, क्‍योंकि ई-सिगरेट पीना प्रतिबंधित है।

ये भी पढ़ें

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर ड्रेसिंग रूम में स्मोकिंग करने आए नजर, वायरल हुआ वीडियो

आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम कश लगाते दिखे पराग

दरअसल, यह घटना राजस्‍थान रॉयल्‍स की बल्‍लेबाजी के दौरान 16वें ओवर की है। जब आउट होने के बाद रियान पराग ड्रेसिंग रूम में बैठे थे। इसी दौरान एक कैमरे की नजर उन पर गई तो वह ई-सिगरेट का कश लगा रहे थे और धुंआ फूंक रहे थे। पराग की इस हरकत के वीडियो को कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर दिया, जिसके बाद कुछ लोग उनके खिलाफ एक्‍शन लेने की मांग कर रहे हैं। ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

रियान पराग को मिल सकती है ये सजा

ड्रेसिंग रूम के अंदर और पूरे स्टेडियम परिसर में तय जगहों को छोड़कर, धूम्रपान करना सख्त मना है। ऐसे में बीसीसीआई उनके खिलाफ एक्‍शन ले सकता है। वहीं, भारत में ई-सिगरेट निषेध अधिनियम (PECA) के तहत, ई-सिगरेट और वेप का उत्पादन, बिक्री, खरीद, आयात, निर्यात और विज्ञापन प्रतिबंधित है। इस अधिनियम को 18 सितंबर 2019 को लागू किया गया था।

इस कानून का कोई भी उल्लंघन करने पर कड़ी सजा मिल सकती है, जिसमें जेल और भारी जुर्माना शामिल है। ऐसे में यह घटना स्टेडियम के आम नियमों के उल्लंघन से कहीं ज्‍यादा गंभीर मामला बन गई है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि उनके खिलाफ क्‍या कार्रवाई होती है?

रोमी भिंडर पर लगा था जुर्माना

आईपीएल 2026 में यह पहला विवाद नहीं है। इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स के टीम के मैनेजर रोमी भिंडर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के दौरान डगआउट में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया था। शरद कुमार की अगुवाई वाली बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने भिंडर को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनसे स्पष्टीकरण मांगा।

भिंडर ने स्पष्टीकरण दिया उस पर एसीयू ने नाराजगी जताते हुए उन्हें इस मामले में दोषी माना। इसके लिए भिंडर पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही एक आधिकारिक चेतावनी भी दी गई।

ये भी पढ़ें

PBKS vs RR मैच में लगी रिकॉर्ड की झड़ी, पंजाब किंग्स के नाम जुड़ा बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
Published on:
29 Apr 2026 10:16 am
Also Read
View All
IPL 2026: हीरो से जीरो हुआ दिल्ली का यह विस्फोटक बल्लेबाज, पहले 2 मैच में बनाए 160 रन, बाद की 5 पारियों में मात्र 49 रन

बाथरूम में कैमरा लगाकर बना रहे थे महिला डॉक्टरों की अश्लील Video, खेल जगत में मचा हड़कंप, दो श्रीलंकाई क्रिकेटर गिरफ्तार

पाटीदार आउट थे या अंपायर से हुई बड़ी चूक? जेसन होल्डर के उस विवादित कैच का पूरा सच, जिसे देख भड़क गए विराट कोहली!

Riyan Parag Vaping Case: BCCI के बाद अब RR भी लेगा रियान पराग पर एक्शन? कप्तान की हरकत पर कुमार संगकारा हुए नज़र, दिया यह बयान

RR vs DC playing 11: मिचेल स्टार्क की वापसी पक्की, क्या वैभव सूर्यवंशी पर पड़ेंगे भारी? देखें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11