क्रिकेट

SAvIND T20: मैच की चौथी गेंद पर ही ये शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए भारतीय कप्तान

पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित कैच आउट हुए रोहित शर्मा ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। जिसे वो चाहकर भी याद नहीं करना चाहेंगे।

2 min read
shameful record on by rohit sharma on fourth ball of the match

नई दिल्ली। श्रीलंका, भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 मैचों का निदहास ट्रॉफी आज से कोलंबो में खेला जा रहा है। सीरीज का पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी जारी है। खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने अनिवार्य पावरप्ले के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए है। मैच में अबतक रोहित शर्मा और सुरेश रैना आउट हो चुके हैं। इस मैच में रोहित शर्मा का विकेट पहले ही ओवर में गिरा। पहले ओवर की चौथी गेंद पर रोहित कैच आउट हुए। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। जिसे वो चाहकर भी याद नहीं करना चाहेंगे।

पांचवी बार शून्य पर आउट हुए रोहित -
टी-20 इंटरनेशनल में ये पांचवां मौका है, जब रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए। बात जहां तक श्रीलंका के खिलाफ की हो, तो इस पड़ोसी देश के खिलाफ भारतीय खब्बू सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरी बार शून्य पर आउट हुए।

अफ्रीका से एशिया तक शून्य -
ये अनोखा लेकिन शर्मनाक रिकॉर्ड भी हिटमैन ने नाम दर्ज हुआ। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ शून्य पर अपना विकेट गंवाने वाले रोहित शर्मा अपने पिछले मैच में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खाता नहीं खोल सके थें। हालांकि रोहित की कप्तानी में खेले गए उस मैच को भारतीय टीम ने जीतकर सीरीज पर 2-1 के अंतर से अपना कब्जा जमाया था।

आपातकाल के बावजूद बढ़िया उत्साह -
बौद्ध और मुस्लिम समुदाय के बीच जारी हिंसक वारदातों के कारण श्रीलंका में आज ही दस दिनों का आपातकाल लगा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी निदहास ट्रॉफी के पहले मैच में दर्शकों की अच्छी संख्या जुटी हुई है। बता दें कि इस मैच में रिषभ पंत को भी मौका दिया गया है।

Updated on:
06 Mar 2018 08:28 pm
Published on:
06 Mar 2018 07:49 pm
Also Read
View All
ईशान किशन की वनडे क्रिकेट में वापसी से केएल राहुल नहीं, रोहित शर्मा और यशसवी जायसवाल पर बढ़ेगा दबाव

फातिमा सना होंगी ‘द हंड्रेड’ खेलने वालीं पहली पाकिस्तानी महिला, बर्मिंघम फीनिक्स के साथ वाइल्डकार्ड डील

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन के समर्थन में उतरे सुनील गावस्कर, अश्विन बोले – अफगानिस्तान को ही मारा है, अभी रुक जाओ

मोहम्मद सिराज के साथ हुई थी नाइंसाफी? आकाश चोपड़ा बोले- जल्दबाजी में बना दिया ‘वन फॉर्मेट’ खिलाड़ी

Ravichandran Ashwin: आईपीएल के बाद अब अमेरिका की MLC 2026 में खेलते नज़र आएंगे रविचंद्रन अश्विन, फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने किया साइन