21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारतीय टीम के इस खब्बू बल्लेबाज ने श्रीलंकाई गेंदबाज का फोड़ दिया मुंह

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषब पंत ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद बांग्लादेश और श्रीलंका भारतीय टीम को कम आंकने से पहले हजार बार सोचेंगी।

2 min read
Google source verification
pant

नई दिल्ली। बांग्लादेश, श्रीलंका और भारत के बीच होने वाली निदास ट्रॉफी ट्राई सीरीज़ के लिए भारत ने युवा ब्रिगेड का चुनाव किया है। विराट कोहली , एमएस धोनी और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। ऐसे में विपक्षी टीम इस बात का पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेगी लेकिन भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋषब पंत ने कुछ ऐसा कर दिया जिसके बाद बांग्लादेश और श्रीलंका भारतीय टीम को कम आंकने से पहले हजार बार सोचेंगी।

पंत के शॉट से श्रीलंकाई गेंदबाज घायल
जी हां अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने-जाने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषव पंत ने नेट प्रेक्टिस के दौरान अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से श्रीलंका और बांग्लादेश के गेंदबाजों को बैकफुट पर डाल दिया है। पहले मैच से पहले पंत नेट पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें श्रीलंका का एक खिलाड़ी गेंदबाजी कर रहा था जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के चलते चोटिल हो गया। पंत द्वारा खेली गई एक गेंद सीधा उस गेंदबाज के चेहरे पर जा लगी जिस कारण उस गेंदबाज की होठ काट गए। इसके बाद भारतीय प्रेक्टिस कुछ देर के लिए रोक दी गई और घायल हुए श्रीलंकाई गेंदबाज को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जड़ा था दूसरा सबसे तेज शतक
बता दें ऋषभ पंत को भारतीय टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह विकेट कीपर के रूप में शामिल किया गया है। पंत के अलावा अनुभवी दिनेश कार्तिक को भी टीम में शामिल किया गया है ऐसे में पंत का प्लेइंग इलेवन में शामिल होने पर संशय है। ऋषव पंत ने हालही में सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी टी20 टूर्नमेंट में दूसरा सबसे तेज शतक जड़ था। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए पंत ने 38 गेंदों पर 116 रन की तूफानी पारी खेली थी। वहीँ आईपीएल में भी पंत ने शानदार बल्लेबाजी की थी जिसके कारण दिल्ली ने उन्हें इस साल रिटेन भी किया था। ट्राई सीरीज़ का आगाज़ मंगलबार को भारत-श्रीलंका मुकाबले से होने जा रहा है। जातीय हिंसा के कारण श्रीलंका में आपातकाल घोषित कर दिया गया है लेकिन इसके बाद भी कोलम्बो में ये मैच खेला जाएगा।