21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपातकाल के बावजूद जारी रहेगी निदहास ट्रॉफी , राजीव शुक्ला ने मांगी सिक्योरिटी

भारत सरकार से भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। सुरक्षा कर्मियों से बातचीत के बाद जानकारी मिली है कि कोलंबो में स्थिति सामान्य है।

2 min read
Google source verification
Nidas Trophy Tournament will continue in Sri Lanka despite emergency

नई दिल्ली। श्रीलंका के कैंडी शहर में आपातकाल की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी राजीव शुक्ला ने मंगलवार को भारत सरकार से श्रीलंका में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज निदास ट्रॉफी के लिए श्रीलंका में है।

कैंडी शहर में 10 दिन के आपातकाल की घोषणा
बौद्ध और मुसलमान संगठनों के बीच जातीय हिंसा पनपने के कारण श्रीलंका के कैंडी शहर में 10 दिन के आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। शुक्ला ने एक ट्वीट में कहा, "जातीय हिंसा के कारण श्रीलंका में आपातकाल लागू कर दिया गया है। आशा है कि क्रिकेट मैच जारी रहे। भारत सरकार से भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।"

ये भी पढ़े - भारतीय टीम के इस खब्बू बल्लेबाज ने श्रीलंकाई गेंदबाज का फोड़ दिया मुंह

कोलंबो में स्थिति सामान्य
निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारत और श्रीलंका के अलावा, बांग्लादेश की टीम भी शामिल है। इसका पहला मैच मंगलवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मेजबान देश और भारत के बीच खेला जाएगा। इस बीच, बीसीसीआई मीडिया प्रबंधक ने कोलंबो में स्थिति सामान्य होने की पुष्टि की है। प्रबंधक ने कहा, "आपातकाल की स्थिति कैंडी शहर में है, कोलंबो में नहीं। सुरक्षा कर्मियों से बातचीत के बाद हमें यह जानकारी मिली है कि कोलंबो में स्थिति सामान्य है।"

तय समय पर शुरू होगा मैच
बता दें आपातकाल के बाद भी निदास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय टूर्नामेंट जारी रहेगा। एसएलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एश्ले डी सिल्वा ने भारत-श्रीलंका मैच के समय पर शुरू होने की पुष्टि की है। सिल्वा ने कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना और कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार की सुबह बैठक की और यह फैसला लिया कि निदास ट्रॉफी टूर्नामेंट का पहला मैच तय समय पर शुरू होगा।