22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Live Ind vs SL T20 : श्रीलंका के 3 विकेट गिरने के बाद मैच में लौटा भारत, परेरा अभी भी क्रीज पर

श्रीलंका ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सलामी बल्लेबाज उपुल थारंगा (0) और कुसल परेरा (51) रन बना कर खेल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
kushal

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (90) की श्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार को जारी निदास ट्रॉफी टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका के सामने 175 रनों की चुनौती रखी है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 174 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम की अच्छी शुरुआत नहीं रही। खबर लिखे जाने तक श्रीलंका ने 9 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 98 रन बना लिए हैं। क्रीज पर सलामी बल्लेबाज उपुल थारंगा (0) और कुसल परेरा (51) रन बना कर खेल रहे हैं।

धवन की शानदार पारी
धवन ने 49 गेंदों का सामना कर छह चौके और इतने ही छक्के लगाए। भारत ने एक समय नौ रनों के कुल योग पर अपने कप्तान रोहित शर्मा (0) और सुरेश रैना (1) के विकेट गंवा दिए थे। शर्मा को दुश्मंथ चमीरा ने जीवन मेंडिस के हाथों कैच कराया। उस समय भारत के खाते में एक रन ही जुड़ सका था। रोहित का स्थान लेने आए अनुभवी रैना को नौ के कुल योग पर नुवान प्रदीप ने चलता किया। रैना ने तीन गेंदों का सामना किया। इसके बाद धवन ने मनीष पांडेय (37)के साथ तीसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी कर टीम को न सिर्फ संकट से उबारा बल्कि अच्छे स्कोर की भी अग्रसर किया। पांडे 104 रनों के कुल योग पर जीवन मेंडिस की गेंद पर आउट हुए। पांडे ने 35 गेंदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्का लगाया।

टी-20 इंटरनेशन शतक लगाने से चूके
इसके बाद भी धवन की धुआंधार पारी जारी रही। धवन ने 30 गेंदों पर 50 रन पूरे किए और फिर अपना श्रेष्ठ व्यक्तिगत योग (80) पार किया। ऐसा लग रहा था कि धवन अपना पहला टी-20 इंटरनेशन शतक लगा लेंगे लेकिन 18वें ओवर की अंतिम गेंद पर वह दनुष्का गुनाथिलाका की गेंद पर छक्का उड़ाने के प्रयास में थिसारा परेरा के हाथों लपके गए। आउट होने से पहले धवन ने ऋषभ पंत (23) के साथ चौथे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी की। धवन की विदाई के बाद विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (नाबाद 13) ने पंत का अच्छा साथ दिया और ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए स्कोर को 174 रनों तक ले गए। पंत ने 21 गेंदों का सामना कर एक छक्का लगाया जबकि कार्तिक ने छह गेंदों पर दो चौके जड़े। श्रीलंका की ओर से चमीरा ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।

विजय का डेब्यू
इस सीरीज के लिए भारत ने नियमित कप्तान विराट कोहली , विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी, गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है। इस मैच से तमिलनाडु क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विजय शंकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदार्पण कर रहे हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने नीली टोपी दी। इससे पहले श्रीलंका सरकार द्वारा 10 दिनों के लिए आपातकाल लागू किए जाने के बाद इस मैच के आयोजन पर संशय बना हुआ था।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान-विकेटकीपर), उपुल थारंगा, दानुश्का गुनाथीलका, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा, दासुन शनाका, थिसारा परेरा, जीवन मेंडिस, अकीला धनंजय, दुश्मंथा चमीरा और नुवान प्रदीप।