क्रिकेट

शमी पर हसीना का संगीन आरोप, शमी ने कहा मर जाना पसंद करूंगा

मोहम्मद शमी की पत्नी ने उनके ऊपर लगाया मैच फिक्सिंग का संगीन आरोप। शमी ने जवाब में कहा इससे बेहतर मर जाना पसंद करुंगा।
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2018, 9:59 AM IST
MOHD. SHAMI

नई दिल्ली। मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी द्वारा उनके ऊपर लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सिरे से नकार दिया है। हसीन जहां ने अपने नए आरोपों में शमी द्वारा अलिशबा नाम की पाकिस्तानी लड़की से पैसे लेने की बात कही है। उनकी पत्नी का कहना है इस लड़की की पहचान शमी से मोहम्मद भाई नाम के सख्स ने करवाई थी जो कि यूके का निवासी है।

शमी ने कहा मर जाना पसंद करुंगा
अपनी सफाई पेश करते हुए शमी ने इन आरोपों को बेतुका बताया है। शमी ने अपने बचाव में कहा "जहा तक अपने देश के लिए खेलने पर समझौता करने के आरोपों की बात है मैं इससे बेहतर मर जाना पसंद करुंगा "।

मॉडल रह चुकी हैं हसीन जहां
शमी की पत्नी हसीन जहां मॉडल रह चुकी हैं और वो कोलकाता नाईट राइडर्स की चीयर लीडर भी थी। शमी से उनकी शादी 2014 में हुई थी।

हसीना ने लगाया एक और आरोप
हसींजहां ने टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में कहा " शमी विराट कोहली की ही तरह किसी बॉलीवुड अदाकारा से शादी करना चाहता था। उसको अब लगता है कि उसने मुझसे जल्दीबाजी में शादी करके बहुत बड़ी भूल की है। पिछले दो सालो में उसने मेरा मानषिक और शारीरिक रूप से उत्पीड़न किया है। मैंने उससे शादी करने के बाद अपना मॉडलिंग करियर भी छोड़ दिया है।"

शमी का शुरूआती करियर उम्दा रहा हैं
शमी उत्तर प्रदेश में जन्मे हैं पर वो घरेलु क्रिकेट बंगाल से खेलते है और वहीं बस गए है। अभी वो भारतीय टेस्ट टीम में तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ है। वह अब तक खेले गए 30 टेस्ट मैच में 110 विकेट ले चुके है।

Published on: