क्रिकेट

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका से दो साल में तीसरा वर्ल्ड कप फ़ाइनल खेलेगा भारत, हर बार टीम इंडिया ने दी है पटखनी

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 और अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फ़ाइनल मुक़ाबला खेला गया है। दोनों ही बार दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा है।

2 min read
Nov 01, 2025
महिला वर्ल्ड कप 2025 का फ़ाइनल मुक़ाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा (Photo - BCCI/X)

Women's World Cup 2025, Final, India vs South africa: महिला वर्ल्ड कप 2025 का फ़ाइनल मुक़ाबला मेजबान भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कल यानि 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने तीसरी बार और दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में जगह बनाई है। वहीं यह लगातार तीसरी बार है जब दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने किसी भी वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में जगह पक्की है।

ये भी पढ़ें

IND vs SA, Weather report: फ़ाइनल मुक़ाबले में बारिश का साया, भारत को ऐसे होगा नुकसान, पढ़ें नवी मुंबई के मौसम का हाल

दक्षिण अफ्रीका छठी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में

पिछले दो साल में पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों मिलकर दक्षिण अफ्रीका छठी बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचा है। इससे पहले वह महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023, टी20 वर्ल्ड कप 2024, महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024, अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फ़ाइनल खेल चुका है। डबल्यूटीसी को छोड़कर सभी मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से दो बार वह भारत से ख़िताबी मुक़ाबले में भिड़ा है और दोनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।

भारत ने हराए हैं दो वर्ल्ड कप फ़ाइनल

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फ़ाइनल खेला गया था। इस मैच में भारत ने अफ्रीका को 7 रन से हराया था। इसके अलावा अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 का फ़ाइनल भी इन दोनों देशों के बीच हुआ था। इसमें एक बार फिर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया था।ऐसे में क्या 'चोकर्स' इस बार भारत को हराकर का वनडे वर्ल्ड कप के खिताब का सूखा खत्म करने में कामियाब होंगे?

इस बार मिलेगा नया वर्ल्ड चैम्पियन

बता दें भारत इससे पहले 2005 और 2017 में फाइनल में पहुंच चुका है। टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहली बार होगा जब उसे कोई नया चैंपियन मिलेगा। इससे पहले के 12 एडिशन में ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सात बार खिताब जीता है। वहीं, इंग्लैंड ने चार और न्यूजीलैंड ने एक बार खिताब पर कब्जा जमाया है।

ये भी पढ़ें

रन चेज से 5 मिनट पहले कोच के इस फैसले ने पलट दिया मैच, कुछ इस तरह भारत ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड

Also Read
View All

अगली खबर