क्रिकेट

Virat Kohli Record: वाइजैग वनडे में कोहली जड़ेंगे लगातार तीसरा शतक! इस मैदान पर 97.83 का है औसत, रोहित का रिकॉर्ड भी बेहद खतरनाक

Virat Kohli Visakhapatnam Record: विशाखापट्टनम में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत मजबूत है। इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शतक लगा चुके कोहली के पास अब वाइजैग में भी तीसरा सैकड़ा लगाने का मौका है।
2 min read
Dec 05, 2025
Rohit Sharma and Virat Kohli
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली। (Photo Credit - IANS)

India vs South Africa 3rd ODI, Virat Kohli Visakhapatnam Record: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुक़ाबला कल यानि 6 दिसम्बर को खेला जाएगा। विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम हर हाल में जीत दर्ज़ कर सीरीज़ अपने नाम करना चाहेगी।

दो साल से वनडे सीरीज नहीं जीता भारत

भारत ने पिछले दो साल से एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती है। वहीं अपने घर में भारत आख‍िरी वनडे सीरीज मार्च 2023 में ऑस्ट्रेल‍िया से 2-1 से हारा था। ऐसे में अफ्रीका से टेस्ट सीरीज में 0-2 के क्लीनस्वीप के बाद भारतीय टीम ब‍िल्कुल भी नहीं चाहेगी कि उसे वनडे सीरीज में भी हार मिले। हालांकि इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड बहुत अच्छा है।

भारत का वाइजैग में मजबूत रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने इस मैदान पर कुल 10 मुकाबले खेले हैं। इनमें 7 मैचों में उन्हें जीत मिली है और 2 में हार का सामन करना पड़ा है। एक मुक़ाबला टाई रहा है। वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ 24 अक्टूबर 2018 को खेला गया वनडे मुकाबला टाई रहा था। तब वनडे मुकाबले में सुपरओवर का प्रावधान नहीं था।

इस मैदान पर कोहली जड़ चुके हैं तीन शतक

इस मैदान पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड बहुत मजबूत है। इस सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शतक लगा चुके कोहली के पास अब वाइजैग में भी तीसरा सैकड़ा लगाने का मौका है। कोहली ने यहां 7 मैचों में 97.83 की शानदार औसत से 587 रन बनाए हैं। इस मैदान पर उन्होंने तीन शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 157 रन रहा है। जो उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के ख‍िलाफ बनाया था।

रोहित शर्मा का बल्ला भी जमकर चलता है

कोहली के अलावा रोहित शर्मा का बल्ला भी इस मैदान पर जमकर बोलता है। रोहित ने भी यहां सात मुक़ाबले खेले हैं और 59.16 की शानदार औसत से 355 रन बनाए हैं। रोहित ने इस मैदान पर 1 शतक और 2 अर्धशतक ठोके हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 99.43 का रहा है। गेंदबाजी के ल‍िहाज से बात की जाए तो यहां सबसे सफल कुलदीप यादव यादव रहे हैं, उन्होंने 4 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। यह आंकड़ा ही बताता है कि चाइनामैन गेंदबाज को वाइजैग की पिच कितनी रास आती है।

धोनी के लिए भी खास है यह मैदान

यह मैदान इसलिए भी खास है, क्योंकि यहां सबसे पहला वनडे मुकाबला 5 अप्रैल 2005 को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया था। यह वही मैच है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पहली बार नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे करियर का पहला शतक ठोका था। यह उनके करियर का पांचवां मैच था, धोनी ने 123 गेंदों पर 148 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी के बाद धोनी पूरी दुन‍िया पर छा गए थे।

Updated on:
06 Dec 2025 09:07 am
Published on:
05 Dec 2025 07:40 am
Also Read
View All
Women’s T20 WC: डैनी व्याट-हॉज की फिफ्टी से इंग्लैंड की वेस्टइंडीज पर शानदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

वैभव के बाद एक और सूर्यवंशी चमका, 19 चौके-6 छक्कों के दम पर आशीर्वाद का तूफानी शतक

IND A vs SL A Test: रुतुराज, साई और पडिक्कल के पास टेस्ट टीम में जगह बनाने का मौका, कल से खेला जाएगा श्रीलंका ए के खिलाफ टेस्ट मैच

ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में वापसी से पहले बेन स्टोक्स ने सबसे सामने मांगी माफी, नाइटक्लब कांड के चलते किया था टीम से बाहर

भारतीय टीम का ड्रेसिंग रूम नहीं शेयर करेंगे वैभव सूर्यवंशी, कपड़े बदलने के लिए मिलेगा अलग कमरा, हर हरकत पर होगी नजर